{"_id":"123-72027","slug":"Shahjahanpur-72027-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा में करंट लगने से युवक की मौत
Shahjahanpur
Updated Sun, 04 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांडा कॉलोनी में हुआ हादसा
- आंवला तोड़ने गया था आरसी मिशन का काली
- प्रापर्टी डीलर के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट
- घरवालों के विरोध जताने पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। हांडा कॉलोनी में आंवला तोड़ते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिसकी करंट लगने से मौत हो गई। घरवालों के विरोध जताने पर पुलिस ने प्रापर्टी डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र की हांडा कॉलोनी में सुबह जगदेव सिंह हांडा ने अपने बाग से आंवला तुड़वाने को रेती थाना आरसी मिशन के कालीचरन को बुलाया था। शनिवार की सुबह कालीचरण जब आंवले के पेड़ पर चढ़कर आंवला तोड़ रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। जिससे वह एक जोरदार झटके से साथ वह जमीन पर आ गिरा। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का पहले ढीला रवैया रहा और प्रापर्टी डीलर के दबाव में मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक के घरवालों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। प्रापर्टी डीलर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया गया। इस पर पुलिस ने प्रापर्टी डीलर जगदेव सिंह हांडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ रोजा आरएस यादव ने बताया है कि मामले की कि रिपोर्ट जगदेव सिंह हांडा के खिलाफ दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।