फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गोदाम का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का माल चोरी

गोदाम का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का माल चोरी

Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
एक महीने में दूसरी घटना से आढ़तियों में आक्रोश
विज्ञापन

- पुलिस और सुरक्षागार्डों की मौजूदगी में हुई वारदात
-
अमर उजाला नेटवर्क
रोजा। मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में चोरों ने गोदाम का डबल लॉक तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का खाद्यान्न और बारदाना चोरी कर लिया। मंडी में एक माह के भीतर यह दूसरी वारदात है, जिससे यहां के आढ़तियों में आक्रोश पनप रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मंडी के आढ़ती हरदीप ने पुलिस को बताया कि मंडी के पूर्वी भाग में स्थित गोदाम नंबर तीन में उसका करीब 20 क्विंटल गेहूं, डेढ़ क्विंटल के बांट और कांटा तथा नया पुराना बारदाना रखा था। शनिवार रात चोरों ने उसके गोदाम के दोनों दरवाजों के इंटरलॅाक ताले काट दिए और कुंडे में लगे ताले तोड़ डाले तथा करीब डेढ़ लाख रुपये का खाद्यान्न, बांट और बारदानें के करीब पांच हजार बोरे पिकअप में भर कर ले गए।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई वहां से सौ कदम की दूरी पर मंडी के दो सुरक्षा गार्ड और एक होमगार्ड की ड्यूटी थी, जबकि महज दो सौ मीटर की दूरी पर मंडी पुलिस चौकी है, जहां हर समय पुलिस तैनात रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप का मानना है कि चोर मंडी में पिकअप से आए थे, जिसको चौकीदारों ने देखा था, लेकिन आढ़ती का सामान जानकर कुछ कहा नहीं है वही लाख टके का सवाल यह भी है कि मंडी के मेनगेट पर तैनात सुरक्षागार्डों और होमगार्ड ने रात के अंधेरे में निकल रहती पिकअप को रोकने का प्रयास नहीं किया।
इस माह यह मंडी के अंदर की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक जनवरी को दयाशंकर की आढ़त पर आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार कमलेश को बंधक बनाकर करीब दस क्विंटल गेहूं लूटकर पिकअप पर भरकर फरार हो गये थे, तब भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था, जिससे यहां के आढ़तियों में काफी आक्रोश पनप रहा है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।



नहीं दर्ज की गई है रिपोर्ट
‘हमारे गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी किया है, जिसकी सूचना हमने पुलिस को दे दी है, लेकिन हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।’
- हरदीप सिंह, आढ़ती

जल्द कर दिया जाएगा
‘एक आढ़ती ने गोदाम से खाद्यान्न चोरी की तहरीर दी है। हम उसकी जांच करा रहे हैं। घटना के समय मंडी में सुरक्षागार्ड मौजूद थे। उनकी भूमिका को भी देखा जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।’
- आरएस यादव, एसओ



सुरक्षा के प्रति मंडी
प्रशासन उदासीन
- एक साल से टूटी पड़ी दीवार का निर्माण नहीं हुआ पूरा
अमर उजाला नेटवर्क
रोजा। सुरक्षा के प्रति मंडी प्रशासन लापरवाह है, जिस कारण मंडी के पूर्वी भाग की दीवार को एक साल बाद भी नहीं बनाया जा सका है। यही टूटी हुई दीवार चोरों के लिये वरदान साबित हो रही है। आढ़ती एसोसिएशन के कई बार कहने पर भी दीवार काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
बता दें कि शनिवार की रात हरदीप सिंह के जिस गोदाम में चोरी हुई है उसके ठीक पीछे चोरों ने मंडी की चाहरदीवारी को तोड़ दिया, जो आईटीआई कॉलोनी से चोरों ने रास्ता बना लिया है। यही दीवार चोरों के लिये वरदान बनी हुई है।

आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल गुप्ता ने बताया कि इस मामले में हमने मंडी सचिव एसपी गंगवार से कई बार शिकायत की और दीवार को बनवाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। मंडी से रोज ही माल चोरी हो रहा है, लेकिन न तो सुरक्षागार्ड और न ही पुलिस इसे गंभीरता से लेे रही है। सोमवार को हम मंडी सचिव से एक बार फिर मिलकर ज्ञापन देंगे। कार्रवाई नहीं हुई तो आन्दोलन की रूपरेखा तय की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed