{"_id":"123-55238","slug":"Shahjahanpur-55238-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा आवंटित पर उपभोक्ताओं का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा आवंटित पर उपभोक्ताओं का पता नहीं
Shahjahanpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीपीएल कार्ड धारकों की तर्ज पर अतिरिक्त बीपीएल कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर राशन की दुकानों से अनाज मुहैया कराने की शासन की मंशा पूरी होती दिखाई नहीं दे रही है। अगले माह दिसम्बर से वितरित होने वाले अनाज का आवंटन तो शासन ने कर दिया है लेकिन अभी तक जिले में अतिरिक्त कार्ड धारकों के चिह्नीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे अतिरिक्त बीपीएल कार्ड धारकों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
शासन ने एपीएल कार्ड धारकों में से अतिरिक्त बीपीएल कार्ड धारकों का चयन कर उन्हें बीपीएल की तरह सस्ती दरों पर राशन की दुकानों से गेहूं-चावल आदि मुहैया कराने की योजना बनाई है। इसके लिए जिले भर में सर्वे कराने के लिए टीमों का गठन किया गया है। शहरी क्षेत्रों में सर्वे कार्य की जिम्मेदारी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सौंपी गई थी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी जिम्मेदारी बीडीओ को दी गई थी लेकिन अभी तक टीमें सर्वे नहीं कर सकी है जबकि आधा माह बीत गया है।
इधर, शासन ने एपीएल कार्ड धारकों में से चयनित होने वाले अतिरिक्त बीपीएल कार्ड धारकों के लिए सस्ती दरों पर खाद्यान्न का आवंटन कर दिया है। जिले में कुल चयनित 144828 अतिरिक्त कार्ड धारकों का चयन किया जाना है, जिनकेलिए माह दिसम्बर से मार्च तक चार माह का बीपीएल दरों पर उचित दर की दुकानों से गेहूं-चावल दिया जाना है।
विज्ञापन
शासन ने माह दिसम्बर-2012, माह जनवरी 2013 और माह फरवरी 2013 के लिए प्रतिमाह 1722.42 एमटी गेहूं और 2296.56 एमटी चावल का आवंटन किया गया है जबकि माह मार्च 2013 के लिए 1215 एमटी गेहूं और 2803.53 एमटी चावल का आवंटन किया गया है। जिले के लिए कुल 6382.52 एमटी गेहूं और 9693.21एमटी चावल का आवंटन प्राप्त हो गया है। प्रशासन ने आवंटित खाद्यान्न उठान के लिए रोस्टर भी निर्धारित कर दिया है। इसमें 35 फीसदी का उठान माह नवम्बर और दिसम्बर में होगा जबकि 15-15 फीसदी खाद्यान्न का उठान माह जनवरी और मार्च में किया जाएगा। उचित दर की दुकानों से चयनित अतिरिक्त बीपीेल कार्ड धारकों को गेहूं रुपये 4.66 पैसे प्रति किलो और चावल रुपये 6.15 पैसे प्रति किलो की दर से मिलेगा। प्रत्येक अतिरिक्त कार्ड धारक को 15 किलो गेहूं और 20 किलो चावल मिलेगा जबकि माह मार्च में 10.600 किलो गेहूं और 24.400 किलोग्राम चावल प्रति कार्ड दर से कार्ड धारकों को मिलेगा।
अतिरिक्त बीपीएल कार्ड धारकों के सर्वे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं लेकिन अभी तक टीमों की रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। टीमों की सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद ही अतिरिक्त कार्ड धारकों चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिलहाल टीमों की सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है। 000 एससी मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।
अतिरिक्त बीपीएल कार्डधारक योजना में यह लोग होंगे लाभांवित
0 पांच हजार मासिक आमदनी वाले व्यक्ति
0 रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के लाभार्थी
0 स्वच्छकार, बेसहारा, विधवा, लाइलाज लोग
0 समग्र विकास योजना के चिन्हित गरीब परिवार के लोग