फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेप के बाद हुई थी बालिका की हत्या

रेप के बाद हुई थी बालिका की हत्या

Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्हागंज का देवकी हत्याकांड
विज्ञापन

- हत्यारोपी को जेल, आला कत्ल समेत खून से सने कपड़े बरामद
अमर उजाला नेटवर्क
अल्हागंज। सोमवार को गांव इमलिया में सात वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आला कत्ल और खून से रंगे कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी वीरेंद्र कुमार रिक्शा चलाता है। सोमवार को उसकी सात साल की पुत्री देवकी जानवरों के लिए घास काटने को खुरपी और प्लास्टिक की बोरी लेकर खेत पर गई थी। यहां गांव के ही एक युवक ने उसकी खुरपी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। यही नहीं शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। इधर, घर लौटे वीरेंद्र ने जब बालिका को काफी देर तक घर न आते देखा तो उसने अपने पुत्र के साथ खोजबीन की। जब वह खेत पर गया तो यहां खून पड़ा था। गन्ने के खेत के अंदर जाकर देखा तो प्लास्टिक की बोरी में उसकी पुत्री का खून से सना शव पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने गांव के ही युवक पंचम पर पुत्री के साथ बुरा काम करने के बाद गला रेत कर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एएसपी देहात केबी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पंचम पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही खून से सने कुछ कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमलिया के ही चौदह वर्ष के पंचम ने पुलिस को बताया कि देवकी जब खेत पर पहुंची थी तभी वह उसके पास गया और उसे फुसलाकर नजदीक की झोपड़ी में ले गया। पंचम ने बलात्कार करने की बात स्वीकारी, साथ ही बताया कि देवकी ने धमकी दी थी कि घर जाकर वह अपने घर वालों को सब कुछ बता देगी। इसी पर पंचम ने खुरपी से देवकी का गला रेत दिया।



मैंने पंचम को भागते हुए देखा
मैं रिक्शा चलाकर लौट रहा था। तभी पंचम घबराता हुआ उस स्थान से भाग रहा था, जहां उसने मेरी पुत्री की रेप के बाद हत्या कर लाश फेंकी थी। उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
- रवींद्र कुमार, मृतका का पिता


पोस्टमार्टम में पाए
गए चोट के निशान
बालिका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया गया। पोस्टमार्टम में उसकी गला रेत कर हत्या की पुष्टि हुई। यही नहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक मृतका के गुप्तांग पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बलात्कार की बात प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। जांच के लिए स्लाइड बनाकर प्रयोग शाला को भेजी गई है।


बहसी दरिंदों पर होगी एनएसए की कार्रवाई
शाहजहांपुर। तीन दिन के अंदर दो स्थानों पर दो बालिकाओं का बेरहमी से कत्ल हो जाने की सनसनीखेज वारदातों को पुलिस अफसरों ने गंभीरता से लिया है। अफसरों का कहना है कि बहसी दरिंदों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

बीस अक्तूबर को तिलहर के गांव बरैंचा निवासी राकेश की 12 वर्षीय पुत्री सरस्वती मूली के खेत पर रखवाली कर रही थी। इसी दौरान दो युवक उसे खेत से उठा ले गए थे और उसकी गर्दन रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने एक आरोपी चंद्रहाश उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को अल्हागंज क्षेत्र में इसी तर्ज पर एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया गया। गांव इमलिया निवासी रिक्शा चालक वीरेंद्र की पुत्री देवकी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पंचम को गिरफ्तार भी कर लिया है। एएसपी केबी सिंह ने बताया कि दोनों हत्याकांडों के हत्यारोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed