फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नरौरा बांध से पानी छोड़ा, अलर्ट जारी

नरौरा बांध से पानी छोड़ा, अलर्ट जारी

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गंगा में पानी बढ़ने से फर्रूखाबाद जिले के कई गांव खतरे में
विज्ञापन

- 127000 क्यूसेक पानी और रिलीज होने से स्थिति बिगड़ने के आसार
अमर उजाला नेटवर्क
जलालाबाद। गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी कम होने के बाद ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हो पाईं थीं कि नरौरा बांध से 127000 क्यूसेक पानी और रिलीज हो जाने से स्थिति पुन: बिगड़ने के आसार बन गए हैं। बुधवार सुबह तक पानी यहां तक पहुंचने के मद्देनजर ग्रामीणों को चेतावनी दे दी गई है। दूसरी ओर जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार ओंकारनाथ और नायब तहसीलदार राजेश चौरसिया ने राजस्व कर्मचारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ संक्रामक रोगों से बचाव के लिए गांव वालों को दवाइयां वितरित कीं।
इस संबंध में श्री चौरसिया ने बताया कि नरौरा बांध से पानी रिलीज होने की सूचना ग्रामीणों तक पहुंचाने के साथ ही स्थिति पर नजर रखने के लिए कई कर्मचरियों की तैनाती कर दी गई है। कहा: पहले में बढ़ा पानी कम होने के बाद प्रभावित गावों में स्थिति धीर-धीरे सामान्य हो गई थी मगर और पानी नदी में आने के बाद ग्रामीणों को दुबारा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मगर प्रशासन इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि इस बांध से 24-25 अगस्त को पानी रिलीज होने से उफनाई गंगा की चपेट में आए भरतपुर, कटेला नगला, पैलानी उत्तर, बौनी नगला, बांसखेड़ा, इस्लामनगर, मोती नगला, के साथ करीब एक दर्जन गांव जलमग्न हो गए थे। साथ ही सीमावर्ती गावों की कई एकड़ खेती में खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई थी। हालांकि रविवार रात से नदी के जल स्तर में कमी आने के बाद गांव से पानी उतरने की स्थिति सामान्य होने लगी थी, परंतु पानी रिलीज होने की खबर से प्रभावित ग्रामीणों की नींद उड़ गई। नदी में पानी बढ़ने से फर्रूखाबाद जिले के कई गांवों खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नदियों का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अभी खतरे जैसी की बात नहीं है। गंगा, रामगंगा, गर्रा, खन्नौत आदि नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं। बांधों से पानी रिलीज होने से नदियों का जलस्तर बढ़ना स्वाभाविक है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर पूरी तरह निगाह रखे है।
- मो. अबु तालिब, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, नहर खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed