{"_id":"1-40800","slug":"Shahjahanpur-40800-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मन निर्मल करने की शिक्षा देता है बौद्ध धर्म’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मन निर्मल करने की शिक्षा देता है बौद्ध धर्म’
Shahjahanpur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध पूर्णिमा पर जगह-जगह हुईं गोष्ठियां
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। भारतीय बौद्ध महासभा और अंबेडकर मेमोरियल संस्थान के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
महासभा की ओर से बेरी चौकी स्थित बुद्ध पार्क में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल ने कहा कि बौद्ध धर्म मन को निर्मल और चित्त को शुद्ध करने की शिक्षा देता है। विशिष्ट अतिथि बसपा के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश कुमार ने कहा: बौद्ध धर्म सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाता है, जो सर्व समाज के लिए हितकारी भी है। डॉ. अर्चना ने कहा: आज के दिन की सार्थकता तभी है, जब हम मन और चित्त में छिपी बुराइयों को परित्याग करें। इस मौके पर पंचशील सोसाइटी के अध्यक्ष रामसिंह ने कहा: मनुष्य के दुखों का अंत बुद्ध द्वारा प्रतिपादित आष्टांगिक मार्ग पर चलकर ही हो सकता है।
कार्यक्रम में राम प्रसाद आजाद, अरुण कुमार, सुरेश पाल सिंह, महेंद्र सिंह दिनकर, खेमकरन लाल, तेगबहादुर आंनद, विजय कुमार वर्मा, राम नरेश, हरिओम आनंद, राम प्रसाद बौद्ध, वेदपाल सुमन, ओरी लाल आदि मौजूद रहे।
उधर, हथौड़ा बुजुर्ग में महामाया बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुरलाल आजाद ने कहा: बुद्ध का धम्म लोक कल्याण की भावना से प्रेरित है। बुद्ध ने समाज को दया, करुणा, प्रेम, मैत्री का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य मलिखान सिंह दिनकर, अरुण कुमार, सोम कुंवर, पीके कपिल, महेश सागर, राम प्रकाश, सियाराम धानियां, मीना गौतम, परमेश्वर दीन, रामदास शास्त्री आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
अंबेडकर मेमोरियल संस्थान की ओर से हुई गोष्ठी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात भगवंत राम, राम प्रकाश, बालकराम, वनवारी लाल, उमाशंकर, राम स्नेही, बोधपाल, सुरेश कुमार, हरपाल, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, बृजेश कुमार, मोहन लाल, मान सिंह, अशर्फी लाल आदि ने बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।