{"_id":"1-40652","slug":"Shahjahanpur-40652-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी है सपा की सरकार: वाजपेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी है सपा की सरकार: वाजपेई
Shahjahanpur
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले, घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वायदे पर खरी नहीं उतर रही सरकार
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। सपा की सरकार किसान विरोधी है। वह अपने घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वायदे पर खरी नहीं उतर रही है। जिससे हर तबके का व्यक्ति खास करके युवा वर्ग अपने ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
यह बात शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सपा के घोषणा पत्र में किसान की उपज का वाजिब मूल्य देने को सरकार ने आयोग गठन की बात कही थी। तय किया गया था कि आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही किसान की उपज के दाम दिए जाएंगे। दो माह से ऊपर हो गए सरकार बने, लेकिन अभी तक घोषणा पत्र में किए गए एक भी वायदे पर सरकार अमल नहीं कर रही है। गेहूं की उपज को किसान औने-पौने दामों में बेच रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ते के मसले पर युवा वर्ग सपा को वोट देने के बाद ठगा हुआ महसूस कर रहा है, क्योंकि सरकार सभी बेरोजगारों को भत्ता नहीं दे रही है। श्री वाजपेई ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पिछले दो माह में 212 हत्या, 39 बलात्कार और 208 लूट तथा 116 गुंडागर्दी की वारदातें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार को छह महीने का वक्त दिया है, इसके बाद अगर घोषणा पत्र में किए गए वायदे सरकार पूरे नहीं करती है, तो उसके खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। निकाय चुनाव सरकार अपने सिंबल से लड़ेगी। अपने चुनाव चिन्ह के साथ भाजपा के दरवाजे पर पहुंचेगी।