{"_id":"1-40429","slug":"Shahjahanpur-40429-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष जांच न होने पर सभी प्रधान देंगे इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष जांच न होने पर सभी प्रधान देंगे इस्तीफा
Shahjahanpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सभागार में प्रधान संघ की बैठक
- तहरीर में हस्ताक्षर से बीडीओ मानते हैं नाराजगी
अमर उजाला नेटवर्क
खुटार। एफआईआर कराने को दी गई तहरीर में प्रधानों के हस्ताक्षर करने पर बीडीओ बदले की भावना से गांवों में जांच करा रहे हैं। इस पर रोक नहीं लगी तो प्रधान सामूहिक इस्तीफा देने पर बाध्य होंगे।
ब्लाक सभागार में आज हुई प्रधान संघ की बैठक में प्रधानों ने बीडीओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। प्रधानों ने कहा कि बीडीओ उन्हें परेशान करने और फंसाने की नियत से कार्य कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया गया कि बीडीओ के खिलाफ एक प्रधान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उस तहरीर पर ब्लाक के 13 प्रधानों ने हस्ताक्षर किए थे। बीडीओ उपरोक्त 13 प्रधानों की गांव सभाओं में ही विकास कार्यों की जांच करा रहे हैं। यदि बदले की भावना से कार्य जारी रहा तो प्रधान विकास भवन जाकर सामूहिक इस्तीफा देने पर बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी बीडीओ के साथ ही प्रशासन की भी होगी। बैठक में अध्यक्ष तरूण दीक्षित, जगदीश सिंह, जोगेंद्र प्रताप, रामरानी, सीमा देवी, नंदलाल, श्यामपाल वर्मा, मंजीत सिंह, बविता देवी, रेखा रानी, कुलवंत सिंह, परमजीत सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे।