{"_id":"1-40344","slug":"Shahjahanpur-40344-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई दिवस पर श्रमिक संगठनों ने निकाले जुलूस, गोष्ठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई दिवस पर श्रमिक संगठनों ने निकाले जुलूस, गोष्ठियां
Shahjahanpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकागों के शहीदों का किया भावपूर्ण स्मरण, श्रद्घांजलि
- अपने हकों के लिए एकजुटता पर बल
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। मजदूर दिवस के मौके पर विभिन्न श्रमिक संगठनों ने अपने हकों की मांग को लेकर जुलूस निकाला और गोष्ठियों का आयोजन किया। इस मौके पर शिकागो के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर उनको श्रद्घांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के तत्वावधान में मनरेगा श्रमिकों ने जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एवं शहर अध्यक्ष मो. खुर्शीद के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया जुलूस मशीनरी मार्केट, बहादुर गंज, अमर शहीद कन्हैया लाल के स्मारक पर माल्यार्पण करके सदर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
बाद में जुलूस लोेनिवि गेस्ट हाउस होते हुए टाउनहाल पहुंचा जहां अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जुलूस राजीव भवन पहुंचा। यहां हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि एकता के सूत्र में बंधकर ही श्रमिकों को न्याय दिलाया जा सकता है। कहा: हर श्रमिक को हक दिलाना ही शिकागो के शहीदों को सच्ची श्रद्घांजलि होगी। श्रमिक दिवस अन्याय के खिलाफ शहीद श्रमिकों के बलिदान से प्रेरणा दिवस है।
विज्ञापन
इस मौके पर मो. खुर्शीद, टीकाराम यादव, शांति स्वरूप शर्मा, अय्यूब हसन, मतलूब अली, शिव कुमार, राधेश्याम गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।
आर्डीनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन ने मजदूर दिवस पर गेट मीटिंग कर शिकागो के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी इकरार हुसैन ने एक मई 1886 को याद करते हुए उस दिन शिकागो से निकले दुनिया के मजदूरों एक हो के नारे बुलंद करते हुए कहा कि सरकार मजदूरों को गोद ले और उनके परिवारों की रोजी-रोटी की गारंटी देते हुए उन्हें शिक्षित बनाए। इस मौके पर जेसीएम सतीश सक्सेना, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, हरिसरन लाल गंगवार आदि ने विचार व्यक्त किए।
उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बाइक रैली निकाली गई। रैली शहीद उद्यान से शुरू होकर लाल इमली चौराहा, घंटाघर, मशीनरी मार्केट, सदर बाजार होेेते हुए एसोसिएशन कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। यहां हुई सभा में दवा प्रतिनिधियों ने दवाइयों का दाम करने, कमरतोड़ महंगाई पर अंकुश लगाने, जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराने, न्यूनतम वेतन लागू किए जाने, सेल्स प्रमोशन इम्पलाईज एक्ट लागू किए जाने आदि की मांग की।
इस मौके पर अध्यक्ष सचिन पाठक, सचिव असित मिश्रा, मुरारी दाक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए। रैली में आदित्य मिश्रा, आशीष तिवारी, अंशुल अग्रवाल, मुदित शुक्ला, दीपू मिश्रा, अरुण गुप्ता, अक्षय, ब्रजेश कुमार आदि शामिल रहे।
सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से संबद्घ केरू कंपनी डिस्टलरी इंपलाइज यूनियन एवं रोजा शुगर वर्क्स कर्मचारी यूनियन ने फैक्ट्री गेट पर सभा का आयोजन किया। इस मौके पर शिकागों के शहीदों की याद में मौन धारण कर श्रद्घांजलि अर्पित की। रमेश चंद्र ने कहा कि साम्राज्यवादी भूमंडलीकरण के दौर में आज दुुुनिया भर में मजदूरों पर आर्थिक, सामाजिक और मानसिक हमले हो रहे हैं। इस मौके पर अरुण गुप्ता, रविंद्र शर्मा, नासिर अली, रमेश चंद्र, ध्रुव नरायन सिंह, नरेश त्रिवेदी, रियासत, श्याम सिंह, राम कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।