फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   स्कूली वैन पलटी, चार बच्चे घायल

स्कूली वैन पलटी, चार बच्चे घायल

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी
विज्ञापन

- फतेहगंज पूर्वी और कटरा से बच्चों को ला रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। फतेहगंज पूर्वी व कटरा से बुधवार को बच्चों को ला रही स्कूल वैन पलटने से चार बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तिलहर के एक निजी नर्सिंग होम में लाया गया। यहां इलाज के बाद उन्हें अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया।
नगर स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के बच्चों को फतेहगंज पूर्वी तथा कटरा से लेकर आ रही टाटा मैजिक गाड़ी गांव बतलैया के निकट सत्संग भवन के सामने हाईवे पर टायर फटने के कारण असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें उसमें सवार बच्चे घायल हो गए। इस दौरान मैजिक गाड़ी का पट्टा भी टूट गया। टायर फटने से इतना तेज धमाका हुआ कि पास में टायर की दुकान पर मौजूद लोग दुर्घटनाग्रस्त मैजिक की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी गांव खिरिया से घटनास्थल पर पहुंच गए। जैसे ही वैन में सवार कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के शिक्षक राजेंद्र ने स्कूल के डायरेक्टर राज कामत को फोन से सूचना दी तो वह तत्काल दूसरी गाड़ी लेकर घटनास्थल पर जा पहुंचे। दुर्घटना में घायल खिरिया निवासी कुलदेव मिश्रा के बेटे ऋषभ देव, आदित्य देव, सार्थक देव, रेलवे कॉलोनी बिलपुर निवासी प्रतीक पुत्र राजेंद्र कुमार तथा शिक्षिका राजकुमारी कौशिक सहित अन्य सभी बच्चों को लेकर तिलहर आ गए, और एक निजी अस्पताल में उन्हें उपचार के लिए भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

ऋषभ और आदित्य के सिर में कई टांके आए हैं। सार्थक, प्रतीक व शिक्षिका राजकुमारी कौशिक को मामूली चोटें आई हैं। शेष चार अन्य बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। खबर भेजे जाने तक ऋषभ व आदित्य अस्पताल में भर्ती थे तथा उनकी स्थिति में सुधार को देखते हुए उन्हें छुट्टी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैजिक गाड़ी के चालक बंथरा निवासी वीरपाल पुत्र हरी सिंह को कटरा पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। बाद में देर शाम उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed