{"_id":"123-106076","slug":"Shahjahanpur-106076-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज
Shahjahanpur
Updated Thu, 13 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राज्यमंत्री राममूर्ती सिंह ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर किया उद्घाटन
- छात्राओं ने प्रस्तुत किए मन मोहक कार्यक्रम
- मार्च पास्ट में शामिल हुए 36 माध्यमिक कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। माध्यमिक कॉलेजों की 65वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गई। ओसीएफ इंटर कॉलेज के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ती सिंह वर्मा ने ध्वज फहराकर, रंग-बिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ को झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ कर दिया।
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 36 कालेजों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री वर्मा ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके पश्चात डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना तथा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद कॉलेज और चकझाऊ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने खेल प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की और तत्पश्चात गत वर्ष के चैंपियन छात्र दीपक ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाया। डीआईओएस राकेश कुमार ने आभार जताया। संचालन अनिल मालवीय ने किया।
विज्ञापन
36 टीमों ने किया मार्च पास्ट
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुरु नानक पाठशाला हाई स्कूल के बैंड ने मार्च पास्ट की अगुवाई की। उनके पीछे हर कुमार पाठक कॉलेज, श्यामलाल अंगने लाल कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला, नेशनल गर्ल्स, लाला बुलाकीदास, जिले के राजकीय विद्यालय, आर्य महिला, क्रिश्चियन गर्ल्स, इस्लामिया, देवी प्रसाद, जनता, मंगलसेन, ओसीएफ, स्वामी विवेकानंद, एसपी कॉलेज, विनोबा सेवा आश्रम कॉलेज, चकझाऊ कॉलेज, नेहरू कॉलेज, रेलवे कॉलेज, रामदत्त पंचायत कॉलेज, सेठ सियाराम, विवेकानंद, डीएस कॉलेज, एजेड खान, आरवीएम, एलबीजेपी, आदर्श बाल विद्या मंदिर, फूल सिंह शिक्षा निकेतन, एबी रिच, जनता शिक्षा समिति, स्वामी आत्मानंद आदि कॉलेजों की टीमों ने अनुशासित ढंग से मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया।
वित्तविहीन कॉलेजों ने बनाई दूरी
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वित्तविहीन कॉलेजों की सहभागिता नगण्य रही। बताया जाता है कि वित्तविहीन कॉलेजों ने क्रीड़ा शुल्क भी जमा नहीं किया, जिस कारण खिलाड़ियों को भोजन उपलब्ध कराने में आयोजकों के समक्ष कठिनाई आई और खिलाड़ियों को कॉलेजों के सहारे ही छोड़ दिया गया।
इनके कंधाें पर रही
व्यवस्था की जिम्मेदारी
एथलेटिक्स प्रतियोगिता की व्यवस्था में संयोजक जगदीश नारायण शाक्यवार, सचिव रणवीर सिंह, सह संयोजक सैय्यद जुबैर अब्दुल कादिर और अल्पना सिंह के अलावा प्रधानाचार्य केएस शुक्ला, टीआर वर्मा, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. केके शुक्ला समेत सभी प्रतिभागी कालेजों के प्रधानाचार्य और व्यायाम शिक्षकों का योगदान रहा, जबकि लेखा विभाग और भोजन-जलपान व्यवस्था में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित मोहन तथा स्टाफ के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।