फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तानों से तंग आकर की थी बेटा-बहू ने आत्महत्या

तानों से तंग आकर की थी बेटा-बहू ने आत्महत्या

Wed, 22 Oct 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 22 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
छह दिन पहले दोनों ने कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

- एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में मृतका रेनू के पिता ने मृतक विमल के पिता पर लगाया आरोप
- विमल के ससुर राधेश्याम ने आरोपी छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी में छह दिन पहले पत्नी रेनू की हत्या कर विमल के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। रेनू के पिता श्यामबाबू ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर ससुर छोटेलाल पर रेनू और विमल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के ही गांव अकर्रा रसूलपुर में रहने वाले श्यामबाबू ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि पांच साल पहले उन्होंने बेटी रेनू की शादी छोटेलाल के बेटे विमल से की थी। आरोप है कि विमल के पिता छोटेलाल दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर रेनू को जान से मारकर गायब करने की धमकी दे रहे थे। घटना से 15 दिन पहले इसी के चलते श्यामबाबू, रेनू को घर लिवा लाए थे। 15 अक्तूबर को छोटेलाल और उसकी पत्नी पुष्पा, विमल के साथ रेनू को घर लेने आए थे। गांव वालों के कहने पर उन्होंने बेटी को विदा कर दिया था। दहेज की मांग करने पर उनका दामाद विमल हमेशा ही बेटी रेनू का साथ देता था। छोटेलाल हमेशा दहेज की मांग पूरी न होने पर विमल और रेनू को आत्महत्या के लिए उकसाते थे। छोटेलाल के तानों से दुखी होकर विमल और रेनू ने आत्महत्या कर ली। राधेश्याम ने आरोपी छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed