फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बीएसए ने अस्थाई रूप से तैनात किए दो सह समन्वयक

बीएसए ने अस्थाई रूप से तैनात किए दो सह समन्वयक

Wed, 08 Oct 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 08 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बीएसए ने हटाए गए सह समन्वयकों के स्थान पर दो सह समन्वयकों को तैनाती के आदेश किए हैं। तैनात किए गए सह समन्वयकों का आदेश ब्लाक संसाधन केंद्र न पहुंचने पर उनको ज्वाइन नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

ब्लाक संशाधन केंद्र में स्थाई सह समन्वयकों की तैनाती न होने पर बीएसए ने अक्तूबर 2013 में चार शिक्षकों को अस्थाई रूप से ब्लाक संसाधन केंद्र में सह समन्वयक पद संबद्ध किया था। सप्ताह भर पहले बीएसए हरिकेश यादव ने चारों सह समन्वयकों को सूचनाओं को समय से न देने, अनियमितताएं बरतने और खंड शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर अवैध वसूली में लिप्त रहने के आरोप पर अस्थाई तैनाती को निरस्त कर दिया। हटाए गए सह समन्वयकों को पदों से कार्यमुक्त कर मूल तैनाती के स्कूल में शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए थे। हालांकि डायट प्राचार्य ने सम समन्वयकों को गलत तरीके से हटाने पर नवीन चयन और जांच पूरी न होने तक सह समन्वयकों को न हटाने के निर्देश दिए थे। उधर, बीएसए ने हटाए गए सह समन्वयकों के स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक सूर्य प्रकाश गंगवार और पूर्व माध्यमिक स्कूल घुंघचाई के सहायक अध्यापक रविकांत शुक्ला को शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण आदि को लेकर सह समन्वयक के रिक्त पद पर संबद्ध किया है। उधर, अस्थाई रूप से तैनात किए गए सह समन्वयकों को मंगलवार को ज्वाइन नहीं कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सक्सेना ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed