फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   9822 tonnes of paddy purchased so far, pace will increase after Diwali

Shahjahanpur News: अब तक 9822 टन धान की खरीद, दीपावली के बाद बढ़ेगी रफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
9822 tonnes of paddy purchased so far, pace will increase after Diwali
पिछले वर्ष की तुलना में दो हजार टन धान की ज्यादा खरीद हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। एक अक्तूबर से सक्रिय हुए केंद्रों पर अब तक 9822 टन धान की खरीद हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में दो हजार टन ज्यादा धान खरीदा जा चुका है। हालांकि अब तक दस क्रय केंद्रों में खरीद की शुरुआत भी नहीं हो सकी है। धान खरीद जनवरी तक चलेगी। प्रशासन का दावा है कि त्योहारों के बाद खरीद की रफ्तार बढ़ेगी।
सार्वजनिक अवकाशों के कारण करीब चार दिन बाद सोमवार को धान क्रय केंद्र खुले। सोमवार को 193 क्रय केंद्रों पर 741 टन धान खरीद हुई। कुल मिलाकर अब तक 1495 किसानों से 9822 टन धान खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

215 धन क्रय केंद्रों में 205 क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है, जबकि 10 क्रय केंद्रों पर अब तक धान खरीद का खाता नहीं खुल पाया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 2000 टन धान खरीद अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 18315 किसान धान बिक्री के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। इस बार का लक्ष्य 36,500 टन है। एडीएम प्रशासन और धान खरीद अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में धान खरीद तेजी से हो रही है। त्योहार के सीजन की वजह से अभी खरीद धीमी पड़ गई थी। अब किसानों का धान सूख चुका है। त्योहार के बाद आसानी से लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed