{"_id":"69862a8c6e22e446cd04e130","slug":"955-lakh-books-of-basic-education-have-been-verified-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164947-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेसिक की 9.55 लाख किताबाें का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेसिक की 9.55 लाख किताबाें का सत्यापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए नौ लाख 55 हजार पुस्तकें आ गईं हैं। पुस्तकों को ददरौल विकासखंड के बीआरसी लालपुर स्थित गोदाम पर रखा गया है। शुक्रवार को पांच सदस्यीय कमेटी ने किताबों का सत्यापन किया। संभावना है कि जल्द ही किताबों का वितरण किया जाएगा, जिससे समय से पहले किताबें बच्चों को मिल जाएं।
जिले के 2716 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा एक से तीन व पांच से आठ तक की पुस्तकें प्राप्त हो गईं हैं। ट्रकों से आई पुस्तकों को गोदाम में रखवा दिया गया है। अब तक नौ लाख 55 हजार किताबें आ चुकीं हैं। अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर सभी किताबें उपलब्ध हो गईं हैं।
शुक्रवार को बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या, खंड विकास अधिकारी समेत पांच सदस्यीय टीम ने किताबों का सत्यापन किया। टीम ने 36 प्रकार की किताबों का सत्यापन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद किताबों को लालपुर गोदाम से बीआरसी पर भेजा जाएगा। उसके बाद स्कूलों में वितरण किया जाएगा। पिछली बार देरी से किताबें मिलने के चलते इस बार तेजी से कार्रवाई की जा रही है।