{"_id":"57b4b0be4f1c1bda786ec2c1","slug":"94-crore-funds-allocated-to-girls-2-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्याओं को बांटा 2.94 करोड़ का धन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्याओं को बांटा 2.94 करोड़ का धन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
कन्याओं को बांटा 2.94 करोड़ का धन
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत बुधवार को तहसीलवार कार्यक्रम आयोजित कर मेरिट से चयनित छात्राओं को कन्या विद्याधन के रूप में 30-30 हजार के चेक वितरित किए गए। चारों तहसीलों में कुल 981 चयनित छात्राओं को दो करोड़, 94 लाख, 30 हजार रुपये के चेक दिए गए।
शहर में गन्ना शोध परिषद में हुए आयोजन में डीएम पुष्पा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में यूपी बोर्ड की सर्वाधिक 662 छात्राओं, सीबीएसई बोर्ड की 181, आईसीएसई बोर्ड की 62, मदरसा बोर्ड की 37 और संस्कृत बोर्ड की 37 छात्राओं को कन्या विद्याधन के रूप में 30-30 हजार के चेक दिए गए। कार्यक्रम में कुल 261 छात्राएं लाभान्वित हुईं। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यापीठ की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू और संजय कुमार मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विधायक राजेश यादव और शकुंतला देवी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए लाभान्वित हुईं छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
तिलहर के आरबीएम इंटर कॉलेज में कन्या विद्याधन के चेक वितरित किए गए। यहां विधायक राजेश यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्राओं को चेक वितरित किए। पुवायां में विधायक शकुंतला देवी ने कन्या विद्याधन कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्राओं को 30-30 हजार के चेक देकर लाभान्वित किया। जलालाबाद में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू ने किया। बाद में उन्होंने 237 चयनित छात्राओं को चेक वितरित किए। सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।