{"_id":"5c4dfdf3bdec22093e7bfa6c","slug":"91548615155-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी
शाहजहांपुर। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 28 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह किए जाने की चेतावनी दी है।
थाना पुवायां के गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि वह 20 जनवरी को सुबह पांच बजे अपने घर से भैस लेकर जा रहे थे, तभी गांव के ही तीन लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में से एक व्यक्ति ने तमंचा निकाला और फायर कर दिया, लेकिन फायर मिस हो गया। वह बचने के लिए घर के अंदर भागा तो हमलावर घर में घुस आए और जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी कि आज नहीं छोड़ेंगे। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग आ गए, जिन्हें देखकर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने बताया कि हमलावरंों से उसका रास्ता व नाली निकास को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसने 20 जनवरी को ही मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।