{"_id":"5bcc824ebdec226d0679c4eb","slug":"91540129358-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने की होड़: मंदिर, गांधी पार्क भी कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने की होड़: मंदिर, गांधी पार्क भी कब्जाया
Updated Sun, 21 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद, मंदिर और गांधी पार्क भी कब्जाया
चौक इलाके में स्थिति ज्यादा बदतर, नगर निगम बैकफुट पर
कई बार खदेड़ी जा चुकीं अतिक्रमण हटाने पहुंची टीमें
फोटो-25,26,27,28
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। महानगर के व्यस्त इलाकों में अतिक्रमण करने की मानो होड़ सी मच गई है। नगर निगम और प्रशासन बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। यूं तो महानगर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शेड्यूल जारी किया गया। कुछ इलाकों में औपचारिकता के लिए अभियान भी चला। लेकिन चौक इलाके में पहुंचते-पहुंचते अभियान की हवा निकल गई। कई स्थानों पर विरोध के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का घेराव कर खदेड़ तक दिया गया। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन अतिक्रमण को लेकर जिस प्रकार का रुख अपना रहे हैं इससे लगता है कि महानगर अतिक्रमण की गिरफ्त से बाहर आना मुश्किल है।
महानगर में अतिक्रमण की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। चौक, छोटा चौक, घंटा घर, निशात टॉकीज रोड, लकड़ी मंडी, अंटा चौराहा, पुराना जिला अस्पताल, अंजान चौकी इलाका, रोडवेज आदि भी भयंकर अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। नालों और फुटपाथ पर कब्जे के बाद तमाम दुकानदारों ने सड़कों पर भी कब्जा कर लिया है। अतिक्रमण से शहर की सूरत बिगड़ती जा रही है। अतिक्रमणकारियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह अधिकारियों से उलझने के साथ नगर निगम की टीम को खदेड़ने से भी नहीं चूकते। लगातार हो रहे विरोध में चलते अभियान को फिलहाल 23 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया गया है। महानगर को अतिक्रमण मुक्त करना नगर निगम, पुलिस और प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम साबित नहीं हो रहा।
अतिक्रमण की गिरफ्त में चौक मंडी का दुर्गा मंदिर
फोटो-29
अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथ और सड़कें तो पहले ही कब्जा रखी हैं अब मंदिरों तक पहुंच गए हैं। चौक मंडी स्थित दुर्गा मंदिर के दरवाजे पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत भी होती है। गौर करने वाली बात यह है कि चौक मंडी में जिन व्यापारियों ने सबसे ज्यादा अतिक्रमण किया है उनके नाम नगर निगम की दुकानों का आवंटन है। दुकानों को न खोलकर यह व्यापारी सड़कों और फुटपाथ पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
होड़ में चौक का गांधी पार्क भी दबा लिया
फोटो-30
मानो दुकानदारों के बीच अतिक्रमण करने की होड़ मची हुई है। नगर निगम और प्रशासन इनको मौन स्वीकृति दिए हुए है। चौक मंडी में ही स्थित गांधी पार्क अतिक्रमण के जाल में ऐसा फंसा है कि नजर ही नहीं आता। पार्क के प्रवेश द्वार के पास आने-जाने को डेढ़-दो फीट ही रास्ता बचा है। गांधी जयंती पर अवसर पर भी अफसरों ने ओर का इस ओर ध्यान नहीं गया।