{"_id":"5a4125114f1c1bd0408bef15","slug":"91514218769-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थदंड के बदले सजा काट रहे तीन कैदी रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थदंड के बदले सजा काट रहे तीन कैदी रिहा
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
कैदियाें काे दी रिहार्इ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सामाजिक संस्थाओं ने कैदियों का बकाया अर्थदंड जमा किया
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर मिली आजादी
ठंड से बचने को बंदियों को दोनों संस्थानाओं ने कंबल भी वितरित किए
शाहजहांपुर। जिला कारागार में अर्थदंड के बदले सजा काट रहे तीन कैदियों को सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93 वें जन्मदिन के अवसर पर रिहा कर दिया गया। इन कैदियों का बकाया अर्थदंड 13 हजार आठ सौ रुपये दो संस्थाओं ने जमा किए। इस दौरान ठंड से बचने के लिए संस्था की ओर से बंदियों को कंबल भी वितरित किए गए।
समाज सेवी संस्था मानव कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष पांडेय की ओर से थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव गहरा निवासी कैदी राधे पुत्र गुलजारी का बकाया अर्थदंड 2100 रुपये व मोबीन हसन खां वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक तकवीम हसन खां की ओर से थाना निगोही क्षेत्र के गांव पिपरिया खुशाली निवासी कैदी हरिश्चंद्र पुत्र भोजराम का बकाया अर्थदंड 8200 रुपये और थाना जलालाबाद के गांव मगटोरा निवासी कैदी बुधपाल पुत्र निरंजन का बकाया अर्थदंड 3500 रुपये जमा किए। दोनों संस्थाओं की ओर से बंदियों का अर्थदंड जमा करने पर जिला कारागार से तीनों कैदियों को रिहा कर दिया गया। कैदियों में राधे पांच वर्ष, हरिश्चंद्र सात वर्ष, बुधपाल सात वर्ष, की सजा समाप्त कर अर्थदंड के बदले सजा काट रहे थे। तकवीम हसन खां ने बताया कि संस्था की ओर से 63 महिला बंदियों व 87 पुरुष बंदियों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राकेश कुमार भी मौजूद थे।