फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नीलगाय बचाने के फेर में पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

नीलगाय बचाने के फेर में पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

Fri, 17 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
नीलगाय बचाने के फेर में पेड़ से टकराई कार, पांच घायल
नीलगाय बचाने में पेड़ से टकराई कार, पांच घायल
विज्ञापन

-कन्नौज के रहने वाले हैं कार सवार, भेजा गया अस्पताल, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार।
नीलगाय बचाने के फेर में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर है।
जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव नैकापुर निवासी हरीराम कनौजिया अपनी पत्नी सुधा, पुत्र अनिल कुमार, पुत्री प्रीति के साथ रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने पूरनपुर जा रहे थे। कार कन्नौज के ही कस्बा तिरवा निवासी अनूप कुमार चला रहा था। बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे खुटार पूरनपुर रोड पर लौहंगापुर जंगल में कार के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के फेर में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार पेड़ से जा टकराई।
हादसा होते ही कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर जंगल मेें बने गुरुद्वारे के सेवादार सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर उनके पीलीभीत के रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को खुटार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पाकर पहुंचे रिश्तेदार घायलों को इलाज के लिए पीलीभीत ले गए। अनूप, हरीराम और प्रीति की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन

----
इंसेट...
बाइक की टक्कर से दंपति घायल
बंडा। गांव भगवंतापुर निवासी रामभजन अपनी पत्नी रामगीता के साथ बीसलपुर के गांव रखवारा से घर आ रहा था। बंडा बिलसंडा मार्ग पर खन्नौत नदी के पुल पर पीछे से आए एक बाइक चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे रामभजन और रामगीता घायल हो गए। राहगीरों ने बाइक चालक की जमकर धुनाई कर दी, लेकिन वह मौका पाकर बाइक सहित भाग निकला। दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed