फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जेल में बंदी-कैदियों को बांटा गायत्री परिवार का साहित्य

जेल में बंदी-कैदियों को बांटा गायत्री परिवार का साहित्य

Sun, 12 Nov 2017 11:57 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंदी-कैदियों को बांटा गायत्री परिवार का साहित्य
Jailbreak
शाहजहांपुर। गायत्री शक्ति पीठ गौहरपुरा के तत्वावधान में गायत्री परिवार के लोगों ने जिला कारागार में बंदियों और कैदियों को गायत्री परिवार के साहित्य का वितरण किया। गायत्री मंत्र लेखन का भी वितरण किया गया। बंदियों को इसकी उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर जेल में गायत्री परिवार के साहित्य और अखंड ज्योति की स्थापना भी की गई।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के लोगों ने बंदी और कैदियों को युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा के सद् साहित्य का भी वितरण किया। जेलर पीके दुबे ने कहा कि सकारात्मक दृष्टि कोण अपनाकर अपराधी भी महषि वाल्मीकि की तरह विद्वान बन सकता है। गायत्री परिवार से अश्विता सेठ, रंजीत वर्मा, पवित्र सेठ, अमन, शिवम, सूरज, कौशलेंद्र मिश्र ने बंदियों को गायत्री शक्ति पीठ के बारे में जानकारी दी। सेठ ने कहा कि अपराध करने का अर्थ यह नहीं कि अपराधी समाज की मुख्यधारा से कभी नहीं जुड़ सकेगा। हर बंदी और कैदी को सकारात्मक और आध्यात्मिकता से जुड़ना चाहिए। डिप्टी जेलर संतोष रावत ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed