फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   10093 किसानों को मिला कर्ज माफी के प्रमाण पत्रों का तोहफा

10093 किसानों को मिला कर्ज माफी के प्रमाण पत्रों का तोहफा

Sat, 21 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
10093 किसानों को मिला कर्ज माफी के प्रमाण पत्रों का तोहफा
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर। प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कृषि ऋण मोचन योजना के तहत सदर तहसील के 10093 किसानों को 70.78 लाख रुपये के कर्ज माफी के प्रमाण पत्रों का दिवाली तोहफा दिया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोेह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर खुश होकर मंत्री समेत अन्य अतिथियों ने उन्हें उपहार के साथ पुरस्कार के तौर पर नगद धनराशि भेंट की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ने तहसील के विभिन्न गांवों से आए रामपाल, रामबेटी, रेखा , बिट्टा देवी, राजेंद्र्र ,रामबरन ू,मजीद, लाखन ,नरेंद्र सिंह, जदुवीर सिंह आदि को एक-एक लाख रुपये कर्ज माफी के प्र्रमाण पत्र प्रदान किए। इसी मौके पर अन्य तमाम किसानों को एक लाख से कम ऋण माफी के प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद किसानों को दिवाली की शुभकामनाएं देेते हुए कैबिनेट मंत्री खन्ना ने कहा कि प्रदेश के 86 लाख किसानों का कर्ज माफ करने में सरकार को 76 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व का बोझ वहन करना होगा, लेकिन अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए जरूरत पड़ने पर इससे भी बड़े कदम उठाने में सरकार देर नहीं लगाएगी। उन्होंने शहर की बेेहतरी के लिए रविवार को विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किए जाने का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह ने भी तमाम किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र वितरित किए। इससे पूर्व, लीड कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत और समूह नृत्य आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर गांधी हाल की दर्शक दीर्घा को मंत्र मुग्ध कर दिया। कैबिनेट मंत्री ने बच्चों को उपहार के साथ नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी कृष्ण बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, एसडीएम रामजी मिश्रा, तहसीलदार सदर सुभाष सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, अन्य कई पार्टी पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed