{"_id":"59e749024f1c1b76678b656c","slug":"91508329730-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया धान खरीद केंद्रों का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया धान खरीद केंद्रों का मुआयना
Updated Wed, 18 Oct 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को गांव करनापुर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल में चल रहे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि महिलाएं सिलाई सीखने के बाद स्वाबलंबी बन सकेंगी। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
चीनी मिल से जिलाधिकारी पुवायां के मंडी परिसर पहुंचे और धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने सेंटर प्रभारियों से अब तक की गई खरीद और किसानों को धान का भुगतान दिए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान की खरीद में तेजी लाई जानी चाहिए और सेंटर पर आने वाले किसी भी किसान को खरीद को लेकर समस्या नहीं होनी चाहिए। खरीद में किसी भी प्रकार की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने धान लेकर मंडी आए किसानों से भी खरीद के संबंध में जानकारी ली और किसानों से धान को सुखाकर और साफ करके लाने की अपील की। इस दौरान एसडीएम मोइन उल इस्लाम, मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।