{"_id":"59a968504f1c1b60738b4c40","slug":"91504274512-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज होने पर भड़के साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज होने पर भड़के साथी
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। तहसील के लेखपाल और वकीलों के बीच उपजा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने के बाद लेखपाल की तहरीर पर दो वकीलों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को वकील भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शन कर एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बार संघ के अध्यक्ष की अगुवाई में बैठक कर सोमवार से कलमबंद हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।
अध्यक्ष ने बताया कि एक शिष्टमंडल डीएम से मुलाकात कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराएगा।बता दें कि 29 अगस्त को वकीलों ने सरकारी कागजात समेत एक प्राइवेट युवक को पकड़कर एसडीएम व सीओ के सामने पेश करते हुए आरोप लगाया था कि यह युवक कस्बे के लेखपाल इकबाल हुसैन का निजी सहयोगी है और इसे काम कराने के एवज में रुपये वसूली के लिए रखा गया है। अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा व विपिन मैथिल की ओर से तहरीर देकर आरोपी लेखपाल व उसके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग गई थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर बुधवार को बार संघ के अध्यक्ष की अगुवाई में वकीलों ने कोतवाली का घेराव भी किया था। बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी लेखपाल इकबाल हुसैन के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने के कुछ देर बाद लेखपाल इकबाल हुसैन की तरफ से वकील सुभाष चंद्र मिश्रा व विपिन मैथिल के खिलाफ धारा 353, 427 तथा 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
शुक्रवार सुबह इसकी भनक लगते ही वकील आक्रोशित हो गए। इधर,प्रशासन ने भी कई थानों की फोर्स बुलाकर तहसील में तैनात कर दी। वकीलों का कहना था कि एसडीएम के इशारे पर उन लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोपहर को इस मुद्दे पर वकीलों की आपात बैठक हुई जिसमें युवा व वरिष्ठ वकीलों के बीच विरोधाभास के चलते काफी हंगामा भी हुआ। बैठक के बाद वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। बार संघ अध्यक्ष श्यामबाबू सिंह ने बताया कि दो दिन अवकाश रहने के कारण सोमवार को उनके नेतृत्व में वकीलों का शिष्टमंडल डीएम से मुलाकात कर मामले से अवगत कराएगा साथ ही वकील अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल भी शुरू कर देंगे।