फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मन कामेश्वरनाथ : पूरी करते हैं हर मनोकामना

मन कामेश्वरनाथ : पूरी करते हैं हर मनोकामना

Thu, 03 Aug 2017 08:06 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
मन कामेश्वरनाथ : पूरी करते हैं हर मनोकामना
फोटो-24, मन कामेश्वरनाथ में पूजा करते श्रद्धालू
विज्ञापन

फोटो-25, मन कामेश्वरनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग
फोटो-26, गांव बेला का मन कामेश्वरनाथ मंदिर

मन कामेश्वरनाथ : पूरी करते हैं हर मनोकामना
सावन भर होता है अखंड पाठ, पूजन, यज्ञ
सबसे पहले पूजा नहीं कर पाया कोई भक्त
अमर उजाला ब्यूरो
जेवां/पुवायां।
गांव अगौना और बेला के बीच स्थित बाबा मन कामेश्वर नाथ सबकी मनोकामना पूरी करते हैं। यही कारण है कि यहां वर्ष भर हवन, पूजन आदि के कार्यक्रम चलते रहते हैं। सावन में इस मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ होती है। किवदंती है कि काफी समय पहले मन कामेश्वरनाथ बाबा का स्थान घने जंगलों में गोमती नदी के किनारे था। बाबा यहां शिवलिंग के रूप में बिराजमान थे। यह शिवलिंग प्रत्येक व्यक्ति को अलग रंग में दिखाई देता था। शिवलिंग की हर दिन ब्रह्म मुहूर्त में पूजा हो जाती देख लोग हैरान रह जाते थे, कई बार लोगों ने रात में रुककर पूजा करने वाले को देखने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें घंटे और शंखनाद के अलावा कुछ भी सुनाई, दिखाई नहीं दिया। कई वर्ष पूर्व ब्रह्मचारी प्रकाशानंद ने चमत्कारी शिवलिंग के बारे में अपने साथी सच्चिदानंद को जानकारी दी थी । इसके बाद दोनों ने शिवलिंग को बैलगाड़ी से जंगल से बाहर लाने का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सके। इसके बाद प्रकाशानंद ने शिवलिंग के पास बैठकर पूजा अर्चना की, प्रसन्न भगवान शंकर ने उन्हें शिवलिंग ले जाने की आज्ञा दे दी और कहा कि जो भी इस चमत्कारी शिवलिंग के दर्शन करेगा, उसकी मनोकामना पूरी होगी। प्रकाशानंद और सच्चिदानंद शिवलिंग को बहंगी में लेकर चल दिए। रात हो जाने और लालटेन में तेल समाप्त हो जाने पर उन्होंने गोमती नदी से जल लेकर लालटेन में भर लिया और फिर आगे चल दिए। दोनों ने गांव अगौना बुजुर्ग की चार एकड़ भूमि जो खाली पड़ी थी उसमें मन कामेश्वर नाथ की विधिवत स्थापना कर दी। तब से आज तक इस पावन स्थान पर मनोकामना पूर्ण होने के कारण दूरदराज से लोग आकर पूजन, हवन, अखंड पाठ आदि कराते हैं। अमावस्या और पूर्णिमा को यहां भारी भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed