{"_id":"59734f4f4f1c1b5e148b4bf5","slug":"91500729167-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध और पनीर के दो नमूने जांच के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध और पनीर के दो नमूने जांच के लिए सील
Updated Sat, 22 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध और पनीर के दो नमूने जांच के लिए सील
शाहजहांपुर।
खान-पान की वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने डीएम के निर्देश पर शनिवार को खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग का अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध और पनीर के दो नमूने जांच के लिए सील किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपाल सिंह ने खिरनीबाग में मझिला (हरदोई) थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी दूध विक्रेता मुईन अली पुत्र शरीफ को रोककर उनके कंटेनर से दूध का नमूना लिया। इस बीच, सदर क्षेत्र के एफएसओ रामजी शुक्ला ने पसगवां (लखीमपुर खीरी) के गांव कल्लुआ निवासी रियाज से पनीर का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह के अनुसार दोनों नमूने राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। ब्यूरो