{"_id":"656e28b1f0bab10b6f0f2b37","slug":"900-contract-workers-of-the-corporation-missing-salaries-are-still-being-paid-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-9302-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगम के 900 संविदा कर्मी लापता, फिर भी दिया जा रहा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगम के 900 संविदा कर्मी लापता, फिर भी दिया जा रहा वेतन
Tue, 05 Dec 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में 900 संविदा कर्मचारी लापता हैं। इनकी तैनाती किस जगह है और वे क्या काम कर रहे हैं, इसकी किसी को जानकारी ही नहीं है। इनको वेतन नियमित रूप से दिया जा रहा है। महापौर अर्चना वर्मा ने इन कर्मचारियों का विवरण मांगा था। अभी तक नगर निगम के अधिकारियों ने विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। उसकी जगह केवल सफाई कर्मचारियों की सूची दे दी गई है।
900 संविदा कर्मियों को करीब एक करोड़ रुपये बनता है। महापौर ने कर्मचारियों का विवरण न मिलने पर तीन दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। उसके बाद भी कोई सूचना महापौर को नहीं दी गई। बताया जाता है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी कई सालों से यहां टिके हुए हैं और उनका तबादला होता है, लेकिन मजबूत पकड़ रखने के कारण वे कहीं नहीं जाते। इनको भी महापौर ने तत्काल पटल से हटाने के निर्देश दिए थे परंतु कोई भी टस से मस नहीं हुआ।
संविदा कर्मचारियों में कंप्यूटर ऑपरेटर, बिजली मिस्त्री, प्लंबर, चपरासी आदि पद हैं। इन पर नियुक्तियां की गई हैं। उनकी सूची उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा गया था। सफाई कर्मचारियों की सूची प्राप्त हुई है। इसको लेकर अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
- अर्चना वर्मा, महापौर
-- -- --
संविदा पर लगाए गए कर्मचारियों का विवरण महापौर को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। पटल बदलने को लेकर जरूरी कार्रवाई होगी। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त