फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   9 person refer to district hospital for test

जैतीपुर से नौ कोरोना संदिग्ध जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
9 person refer to district hospital for test
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। कोरोना संदिग्ध नौ लोगों को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल भेजा है, इनमें से पांच लोग बिहार और चार लोग कानपुर से कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को इनके गांव पहुंची और सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां से इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। साथ ही सभी को क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर लईक अहमद ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। क्षेत्र के गांव बंडिया कला से 5 लोग बिहार से आए थे। खेड़ा रठ से चार लोगों को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है, इनमें दो लोगों ने कानपुर की यात्रा की थी, इनके संपर्क में आने वाले दो लोगों को भी सैंपल के लिए भेजा गया। अभी तक क्षेत्र में स्तिथि सामान्य है। साथ ही उन्होंने गांववालों से सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही बार बार साबुन से हाथ धोने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed