फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   87 Gram Panchayats Become TB-Free; Two Win Gold and 18 Win Silver Medals

Shahjahanpur News: 87 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, दो ने जीता स्वर्ण व 18 ने रजत पदक

Wed, 25 Mar 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
87 Gram Panchayats Become TB-Free; Two Win Gold and 18 Win Silver Medals
विश्य क्षय रोग दिवस पर कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में प्रधानों को सम्मानित करते डीएम धर्मेंद्र
शाहजहांपुर। जिले की 87 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गईं हैं। इनमें दो ग्राम पंचायतों को स्वर्ण व 18 को रजत पदक के लिए चुना गया है। उन्हें महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित सभागार में हुए आयोजन में प्रधानों को सम्मानित किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 87 ग्राम पंचायतें टीबीमुक्त हुईं हैं। तीन साल टीबी मुक्त मानक पूरे करने पर दो ग्राम पंचायतों को स्वर्ण, दो साल वालीं 18 ग्राम पंचायतों को रजत के लिए चुना गया। वहीं एक साल से टीबी मुक्त रहने पर 67 ग्राम पंचायतों को कांस्य पदक से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि जिन्हें पहला स्थान मिला है, वे अपनी स्थिति लगातार यही बनाए रखें। जो उनसे नीचे हैं, वे ऊपर आने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज संभव है। सभी ग्राम प्रधान अपने क्षेत्रों में 15 दिन से अधिक समय से खांसी आने वाले लोगों को बलगम परीक्षण के लिए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजें। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बलगम व एक्स-रे की जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

इस मौके पर डीपीसी सिद्धार्थ गुप्ता, एलटीएलएस सुभाष खन्ना, मोहित कुमार वर्मा, अनिल गिहार, नरेंद्र मिश्रा, रोहित कुमार मिश्रा, आरती सिंह, अतुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed