फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेनों में चला सघन तलाशी अभियान

ट्रेनों में चला सघन तलाशी अभियान

Wed, 20 Mar 2019 12:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में चला सघन तलाशी अभियान
शाहजहांपुर। होली के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट मोड है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया के साथ ट्रेनों में भी संदिग्धों की तलाश की गई। हालांकि, इस दौरान कुछ खास हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

होली पर अक्सर देखने में आता है कि हुड़दंगी ट्रेनों और रेल यात्रियों को नुकसान पहुंचाने से नहीं चूकते। ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं भी होती है। इसके साथ ही कीचड़, गोबर भी फेंकने के मामले सामने आते हैं। कई बार यात्री घायल तक हो जाते हैं। इसको लेकर आरपीएफ और जीआरपी बेहद सतर्कता बरत रही हैं। आरपीएफ कमांडेंट वीके सिंह और इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को व्यापक तलाशी अभियान के दौरान संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक रूप से घूमने वालों को हिदायत दी गई। होली के मद्देनजर आरपीएफ-जीआरपी ने रेल ट्रैक पर भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। सेक्शन में सभी पोस्ट को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed