फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आरक्षण से एसपी-डीएम, वोट से मांगेंगे सीएम-पीएम

आरक्षण से एसपी-डीएम, वोट से मांगेंगे सीएम-पीएम

Sun, 23 Dec 2018 05:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण से एसपी-डीएम, वोट से मांगेंगे सीएम-पीएम

विज्ञापन
‘आरक्षण से एसपी-डीएम, वोट से मांगेंगे सीएम-पीएम’

शाहजहांपुर। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. इंदु चौधरी ने कहा कि हम आरक्षण से डीएम-एसपी और वोट के दम पर सीएम और पीएम मांगेंगे। डॉ. चौधरी रविवार को खिरनी बाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर डॉ. आंबेडकर एजूकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित द्वितीय बहुजन महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि हमारे समाज के पास गाड़ी, बंगला, नौकरी-चाकरी सब कुछ डॉ. भीमराव राम आंबेडकर रचित संविधान के माध्यम से मिला हुआ है लेकिन आज वही संविधान सुरक्षित नहीं है। कुछ देशद्रोही उसी संविधान की प्रतियां जलाने का काम करते हैं लेकिन हमारा समाज चुपचाप सहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर समाज के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे और इसी संघर्ष की बदौलत हमारे समाज में सांसद, विधायक, डीएम, एसपी, इंजीनियर, प्रोफेसर, मास्टर, जज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी संजलि को न्याय दिलाने को समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कहा कि कानून में व्यवस्था है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाएं, बहनों यदि पति हेलमेट लगाएगा तो जान बचेगी, करवा चौथ से नहीं।विशिष्ट अतिथि सैयद कंबर जफर, अब्बास रिजवी, सियाराम दिनकर, मुकेश गौरव, रामकुमार गौतम आदि थे। सम्मेलन से पूर्व भगवान बुद्ध व डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed