फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रोजा में जम्मूतवी, बनतारा में रोकी गई कामाख्या एक्सप्रेस

रोजा में जम्मूतवी, बनतारा में रोकी गई कामाख्या एक्सप्रेस

Sat, 01 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
रोजा में जम्मूतवी, बनतारा में रोकी गई कामाख्या एक्सप्रेस
रोजा में जम्मूतवी, बनतारा में रोकी गई कामाख्या एक्सप्रेस
विज्ञापन


रोजा (शाहजहांपुर)। लंबी दूरी की मालगाड़ी समेत अन्य तकनीकी समस्याओं के चलते शुक्रवार को जम्मूतवी एक्सप्रेस, कामाख्या और किसान एक्सप्रेस को अतिरिक्त समय तक स्टॉपेज देना पड़ा। अप जम्मूतवी को रोजा, कामाख्या एक्सप्रेस को बनतारा स्टेशन पर रोका गया।
दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर लंबी दूरी की मालगाड़ियों का दबाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। इसका असर सवारी गाड़ियों की रफ्तार पर पड़ रहा है। शुक्रवार को अप-13121 जम्मूतवी एक्सप्रेस को रोजा जंक्शन पर करीब 40 मिनट ठहराव देना पड़ा। अप-15621 कामाख्या एक्सप्रेस को इस दौरान बनतारा स्टेशन पर रोका गया। 13307 किसान एक्सप्रेस को भी रोजा में अतिरिक्त समय तक ठहराव दिया गया। इधर, रेलगाडिय़ों की लेट-लतीफी जारी है। 15910 किसान एक्सप्रेस करीब सात घंटे देरी से पहुंची। जनसाधारण, सदभावना, गुवाहटी एक्सप्रेस भी घंटों देरी से रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

--------
जंक्शन पर ठहरीं ट्रेनें, प्रसारण नहीं
रोजा। जंक्शन पर फास्ट और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव नहीं है। शुक्रवार को कई ट्रेनों को किन्हीं कारणों से ठहराव दिया गया। इसका प्रसारण भी नहीं किया गया। 15910 अवध-असाम, 15044 काठगोदाम-लखनऊ, 12318 अकालतख्त, 13307 किसान एक्सप्रेस, 02392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के यहां ठहरने पर तमाम यात्री इन ट्रेनों में बैठने लगे। इस पर जीआरपी ने यात्रियों को ट्रेनों से उतारा। गलती से कुछ यात्री इन ट्रेनों में चले भी गए। यह असुविधा एनाउंडमेंट न होने की वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed