फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ब्रह्ममुहूर्त से शिवालयों में गूंजने लगे महादेव के जयकारे

ब्रह्ममुहूर्त से शिवालयों में गूंजने लगे महादेव के जयकारे

Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्ममुहूर्त से शिवालयों में गूंजने लगे महादेव के जयकारे
फोटो-14, 15, 16, 17
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे
सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़े शिव भक्त
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सावन के तीसरे सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों में महादेव के जयकारे गूंजने लगे। शिवालयों में शिव भक्त कांवड़ियों की कतारें लगी रहीं। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ महादेव का जलाभिषेक शाम तक चलता रहा। शिवालयों में पहुंचने वाले कांवड़ियों के जत्थों का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इस दौरान रूट डायवर्जन की वजह से लोगों को समस्या भी हुई। कई स्थानों पर जाम लगा रहा। शाम के समय शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। महादेव का शृंगार किया गया।
जिले से काफी संख्या में कांवड़िया छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ भी जाते हैं। इसके साथ ही बदायूं वार्डर पर स्थित दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली शिवालय में भी जलाभिषेक के लिए कांवड़िया उमड़ते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को आम दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा कांवडिय़ों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। बाबा विश्वनाथ मंदिर में शाम को विशेष पूजा अर्चना के साथ महादेव की आरती का आयोजन किया गया। इसमें भी शिव भक्तों का रेला रहा। गंगा तट से कांवड़ लेकर लौट रहे शिव भक्तों के लिए समाज सेवियों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की। मेडिकल कैंप भी लगाए गए।
विज्ञापन


फोटो-25
भावलखेड़ा। सावन के तीसरे सोमवार को भावल खेड़ा की सड़कों पर कांवडिय़ों का रेला रहा। कांवड़ यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां देखने के लिए लोगों का हुजूम जुटा रहा। कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां देव झांकियां सजाई गईं। प्रधान मैना वर्मा ने देव स्वरूपों की आरती उतार कर झांकी को रवाना किया। झांकियों ने हरदोई बाईपास चौराहा, मिश्रीपुर, सराय काइयां, गढ़ी गाड़ीपुरा, पुत्तुलाल चौराहा, रेती आदि स्थानों पर भ्रमण किया। मनोकरण मंदिर पर समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, टीएसआई विपिन शुक्ला मय फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम ने जकड़ा तो एसपी ने खुद संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
तमाम स्थानों पर डायवर्जन के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। जगह-जगह जाम लग गया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मैदान में आना पड़ा। उन्होंने पुत्तू लाल चौराहा, रेती रोड, सराय काइयां, मिश्रीपुर आदि इलाकों में भी भ्रमण कर जाम खुलवाया। इसके बावजूद जिले में विभिन्न रोडों पर रात तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

-------------------
पीपल मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन
शाहजहांपुर।
काशीराम कॉलोनी स्थित शिव पीपल मंदिर में देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। रविवार को देर शाम हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के महंत रामप्रकाश दीक्षित ने भगवान शिव का पूजन अर्चन कर किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed