फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवाओं ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे

युवाओं ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे

Mon, 23 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
युवाओं ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ईवेंट एंड मैनेजमेंट ग्रुप के बैनर तले गांधी भवन में मिस्टर एंड मिस यूपी शाइनिंग स्टार प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में यूपी-उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के युवाओं ने प्रतिभाग कर गीत-संगीत का जादू चलाया। इस बीच हुई मॉडलिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने रैंप पर जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किशोर गुप्ता, हरिशरण वाजपेयी, कपिल अग्रवाल, विक्रांत सक्सेना, एसके गोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र सक्सेना के संचालन में गायन और नृत्य प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें गायक कलाकारों ने अपनी आवाज से निर्णायकों और उपस्थित लोगों को लुभाने का प्रयास कर तालियां बटोरीं। खासतौर पर लखनऊ के कलाकार शेखर पांडेय ने अपने गीतों से समां बांध दिया। इसके बाद मॉडलिंग और नृत्य प्रतियोगिता शुरू हुई। मॉडलिंग में युवाओं ने खासतौर पर मिस यूपी श्वेतांक प्रकाश और जारा शेख समेत अन्य युवतियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर रैंप पर अदाओं के जलवे बिखेरे। इस मौके पर सेलिब्रिटी के रूप में वरुण कनौजिया, अजय चौहान, कृष्णा पटेल, सुबोध आर्या, मनीष सेंगर, अनुराग भोलिया आदि ने भी गीतों की छटा बिखेरी। निर्णायक मंडल में कृष्णा पटेल, अजय चौहान, अनुराग भोलिया, सुनैना सिंह, केशव पंडित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed