फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नए कलेवर में दिखेंगे सरकारी और गैर सरकारी भ वन

नए कलेवर में दिखेंगे सरकारी और गैर सरकारी भ वन

Fri, 29 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नए कलेवर में दिखेंगे सरकारी और गैर सरकारी भ वन
नए कलेवर में दिखेंगे सरकारी और गैर सरकारी भवन
विज्ञापन

क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी अभियान को प्रभावी बनाने को डीएम ने तैयार किया खाका
कलक्ट्रेट, विकास भवन समेत शिक्षण संस्थाओं में होगी वॉल पेंटिंग
पहले चरण में वृक्ष ही जीवन है और स्वच्छता ही धर्म है थीम पर होगा काम
सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स वाले स्कूलों को किया जाएगा पुरस्कृत
एसडीएम सदर ने शिक्षण संस्थाओं की बैठक लेकर कार्ययोजना से कराया अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
जिले में क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी अभियान को प्रभावशाली बनाने और अच्छा परिणाम लाने के लिए अब शिक्षण संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। ताकि जनपद के समस्त सरकारी और गैर सरकारी भवन, सार्वजनिक स्थल, शिक्षण संस्थाएं नए कलेवर में दिखाई दें और उनके साथ जनपद की भी पहचान बन सके।
डीएम अमृत त्रिपाठी की प्रेरणा से क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी अभियान को गति देने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने डीआईओएस कार्यालय में प्रभारी डीआईओएस एके शुक्ला और बीएसए राकेश कुमार के साथ कुछ शिक्षण संस्थाओं के संचालकों के साथ मीटिंग की और डीएम की इच्छा से उन्हें अवगत कराया। एसडीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट, विकास भवन, कचहरी समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों, सार्वजनिक महत्वपूर्ण स्थलों की दीवारों पर किसी न किसी थीम के अंतर्गत पेंटिंग कराई जाएगी। पहले चरण में मुख्य रूप से वृक्ष ही जीवन है और स्वच्छता ही धर्म है की थीम पर वाल पेंटिंग कराई जाएगी, जिसमें शिक्षण संस्थाओं के कला शिक्षक अपने छात्र-छात्राओं के सहयोग से दीवारों पर पेंटिंग करेंगे।
विज्ञापन

वाल पेंटिंग के आंकलन के लिए एक निर्णायक मंडल गठित किया जाएगा, जो सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चयन कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगा। बाद में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग वाले शिक्षकों और सहयोगी शिक्षार्थियों को जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्यों के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा। एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने कहा कि क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी अभियान के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इससे आमजन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और इससे संबंधित भवनों की नई पहचान भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बैठक में इन शिक्षण संस्थाओं ने की सहभागिता
डीआईओएस दफ्तर में हुई बैठक में एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, आर्य महिला महाविद्यालय, आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल, होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल, एसएसएमवी, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल, बीएस स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed