फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सूखा से निपटने को नहरें और नलकूप चालू हालत में रखने केनिर्देश

सूखा से निपटने को नहरें और नलकूप चालू हालत में रखने केनिर्देश

Tue, 12 Jun 2018 07:44 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
सूखा से निपटने को नहरें और नलकूप चालू हालत में रखने केनिर्देश
नहरों ,नलकूपों को चालू हालत में रखने के निर्देश
विज्ञापन

एमएलसी बोले, नहरों की नहीं हुई सफाई, टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी
सिंचाई बंधु समिति की बैठक में जन प्रतिनिधियों ने उठाईं समस्याएं
फोटो 04 व 05 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिला सिंचाई बंधु समिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने जिले में सूखा की संभावित स्थिति का सामना करने के लिए सिंचाई विभाग के अभियंताओं को सभी नहरों और राजकीय नलकूपों को चालू हालत में लाए जाने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में मंगलवार को दोपहर जिला सिंचाई बंधु समिति की बैठक में कई नलकूप लंबे समय से खराब होने और नहरों की गूलें टूटी होने के साथ उनमें जमा सिल्ट की सफाई नहीं होने की किसान प्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए उन्होंने कहा कि मानसून की बेहतर वर्षा होने के संबंध मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर भरोसा करने के साथ विपरीत हालातों से निपटने की तैयारी करनी भी जरूरी है।
सपा एमएलसी अमित यादव के प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने मीरानपुर कटरा क्षेत्र में गोपालपुर और सिउरा माइनर की सिल्ट सफाई नहीं होने से नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने आश्वस्त किया कि आगामी रबी सीजन में दोनों नहरों का सिल्ट सफाई कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। नगर विकास मंत्री के प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह ने ग्राम रामापुर बरकतपुर में कुलाबा संख्या 16 की 200 मीटर नाली के प्रस्ताव पर अभी तक काम शुरू नहीं होने पर कड़ी आपत्ति की।
विज्ञापन

इसी मौके पर जन प्रतिनिधियों ने हरदोई शाखा में लगाए गए अवैध कुलाबे तत्काल बंद कराने पर जोर दिया, लेकिन एक्सईएन वर्मा ने यह कहकर कुलाबे बंद कराने में असमर्थता जताई कि इस समय नहर में पानी का तेज बहाव से चल रहा है। इस पर उपाध्यक्ष ने यह काम नहर में पानी बंद होते ही कराने और नहर-नलकूपों से जुड़े अन्य कार्य जल्द कराने के निर्देश दिए। मीरानपुर कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह के प्रतिनिधि सुशील गुप्ता ने तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में बिजली के तार ढीले होने की शिकायत की। उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने नलकूपों के संचालन के लिए उनसे संबंधित बिजली की लाइनों को ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में तिलहर विधायक के प्रतिनिधिऱ् जितेंद्र नाथ आर्य, शांति प्रकाश अवस्थी, पॉवर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता आरबी यादव, जलालाबाद के एक्सईएन अनिल पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed