फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गोरखपुर और फूलपुर में मिली जीत पर खुशी से झूम उठे सपाई

गोरखपुर और फूलपुर में मिली जीत पर खुशी से झूम उठे सपाई

Wed, 14 Mar 2018 07:56 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर और फूलपुर में मिली जीत पर खुशी से झूम उठे सपाई
गोरखपुर और फूलपुर में जीत पर खुशी से झूम उठे सपाई
विज्ञापन

0 पार्टी कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
फोटो 21, परिचय-गोरखपुर और फूलपुर में मिली जीत पर खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते जिलाध्यक्ष तनवीर खां व अन्य
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
सत्ता पक्ष की प्रतिष्ठा से जुड़ी लोकसभा की गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर हुए उप चुनाव में मिली जीत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। परिणाम घोषित होने से पहले ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचने लगे और नतीजे आने तक वहां उनका खासा जमावड़ा हो गया। परिणाम घोषित होते ही उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने की जनता ने उलटी गिनती शुरू कर दी है।
सुबह शुरू हुई मतगणना में सपा प्रत्याशियों को बढ़त मिलने के साथ ही बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की गहमागहमी बढ़ने लगी। दोपहर बाद तक वहां सपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। परिणाम घोषित होने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाने के साथ मिष्ठान वितरण शुरू कर दिया। दोनों सीटों पर जीत को जनता की कामयाबी बताते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि जनता ने पिछली सपा सरकार में हुए ऐतिहासिक कामों पर सहमति की मोहर लगाने के साथ योगी सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये को सबक सिखाया है।
विज्ञापन

जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर और फूलपुर में सपा को जीत दिलाकर जनता ने झूठे वायदे करने वाली भाजपा सरकार को करारा जवाब दिया है। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद ने पार्टी प्रत्याशियों का समर्थन करने वाले सभी दलों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कपिल सिंह वर्मा, पंकज वर्मा सराफ, हिमांशु बाजपेयी, मुनीश परिहार, रोहित बहल, हफीज अहमद अंसारी, ओम गुप्ता, शकील बेग, अर्पित टंडन, मुकेश शुक्ला, जितेंद्र यादव, डॉ. संतोष दुआ पाल, जवाहर सिंह टुटेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव रामवीर सिंह सोमवंशी ने भानु मिश्रा के आवास पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर उन्हें जीत की बधाई दी और मिशन-2019 की कामयाबी को अभी से जनसंपर्क तेज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर रणदीप सिंह, श्याम जी सिंह, अवनीश मिश्रा, पवन तोमर, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed