फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चीनी मिल पर भाकिमयू ने किया धरना प्रदर्शन

चीनी मिल पर भाकिमयू ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 28 Dec 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल पर भाकिमयू ने किया धरना प्रदर्शन
demo - फोटो : amar ujala
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर हुए मुखर
विज्ञापन

मिल प्रबंधक के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
31 जनवरी तक पुराना गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर पुन:आंदोलन की चेतावनी


तिलहर। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने सहकारी चीनी मिल के गेट पर गुरुवार को चार घंटे तक धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मिल प्रबंधक व एसडीएम के आने के बाद हुई वार्ता में बकाया गन्ने का भुगतान करने व अन्य समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन समाप्ति की घोषणा की गई।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव के नेतृत्व में महिला-पुरुष कार्यकर्ता हाथों में डंडे लेकर चीनी मिल के मुख्य गेट पर सुबह 11 बजे पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। चूंकि धरना प्रदर्शन पहले से तय था इसलिए मिल प्रशासन की ओर से पुलिस व्यवस्था पहले से ही कर ली गई। धरना स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर यूनियन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

ढाई बजे एसडीएम सत्यप्रिय सिंह के साथ मिल प्रबंधक अतुल खन्ना मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ धरना स्थल पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही यूनियन कार्यकर्ता जोर शोर से नारेबाजी करने लगे इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चीनी मिल को पूर्व में दिए गए 13 सूत्री मांगपत्र पर बिंदुवार स्पष्टीकरण दिए जाने की बात रखी। दोनों पक्षों के बीच लगभग आधे घंटे तक चली समझौता वार्ता में हुई नोकझोंक के बाद गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का गन्ना मूल्य भुगतान 31 जनवरी तक किए जाने, वर्तमान सत्र के गन्ना मूल्य का 13 दिसंबर तक का भुगतान 31 दिसंबर तक खातों में पहुंच जाने तथा शेष भुगतान भी शीघ्र कर दिए जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर चार पहिया के ट्रॉला को बंद करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मिल प्रशासन ने कहा कि नोटिस जारी कर दिया गया है। जिन किसानों की पर्ची कम बनी हैं उन किसानों की तत्काल पर्ची निकलवाई जा रही है जिनका रकबा गलत वैरायटी में फीड हो गया है उनका संशोधन तुरंत किया जाएगा। नाबार्ड योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने अपनी पर्ची डाली है वह पर्ची लाए और यूरिया, डीएपी ले जाए। घटतौली की समस्या उठाते हुए गन्ना किसानों ने आरोप लगाया कि सेंटर इंचार्ज एक क्विंटल गन्ना काट लेते हैं जिस पर एसडीएम ने चीनी मिल प्रबंधक से कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह शिकायत बिल्कुल जायज है इस पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। मिल प्रबंधक ने एसडीएम सहित गन्ना किसानों को आश्वस्त किया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी जो भी सेंटर इंचार्ज दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चीनी मिल की चिमनी से उडने वाली राख की शिकायत पर मिल प्रबंधक ने बताया कि नया संयंत्र लगाया गया है इसलिए कुछ परेशानी आ रही है जल्दी ही समस्या का निदान हो जाएगा। लगभग 3 बजे आंदोलन की समाप्ति पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव ने चेतावनी दी कि यदि 31 जनवरी तक गन्ने का भुगतान न किया गया तो 1 फरवरी से पुन: मिल प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed