{"_id":"59e4b4164f1c1b76678b606c","slug":"81508160534-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ पेज के लिए प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालय मंडल स्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को नेव टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एनटीआई) में किया गया। जिसमें बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में बदायूं और बालिका में बरेली विजेता रहा। समापन पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालक-बालिका टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
बास्केट बाल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुमुद सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। चयन ट्रॉयल आधार पर हुई प्रतियोगिता में बालक सीनियर वर्ग में तीन टीमों के बीच एक-एक मुकाबला हुआ। इसके बाद फाइनल मुकाबला बरेली और बदायूं के बीच हुआ, जिसमें बदायूं विजेता रहा। बालिका वर्ग में एक मात्र बरेली और सब जूनियर वर्ग में मात्र शाहजहांपुर की टीम होने के कारण इन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। प्रतियोगिता के बाद चयनित बालिकाओं की टीम में शिवानी, शीतल यादव, मुस्कान जॉन, प्रियंका, सोनाली, राखी, मनीषा मौर्य, प्रिया सक्सेना, ईशा, प्रियंका, साक्षी, निशा शर्मा का चयन किया गया।
इसी तरह सीनियर बालक वर्ग की टीम में शक्ति कुमार, अभिषेक शुक्ला, श्रीकृष्ण, निखिल कुमार, अमन, रिजवान, खुशी गुल, नाजिम, अनुभव, हर्षित, अर्जुन, बृजेश तथा सब जूनियर बालक वर्ग में रोहित कुमार, विकास, अनुज, अनमोल, सूरज, सत्य प्रकाश, अरुण वर्मा का चयन किया गया। रेफरी की भूमिका कैप्टन राम कुमार, रत्नेश शुक्ला, योगेंद्र सिंह, मो. वसीम, राहुल कुमार, मो. अनवर, शीतल ने निभाई। प्रधानाचार्य ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 26 अक्तूबर तक लखनऊ में होगी।