{"_id":"59a96a324f1c1b46738b4beb","slug":"81504274994-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के पुतले और चाइनीज वस्तुओं का किया दहन 18-20-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के पुतले और चाइनीज वस्तुओं का किया दहन 18-20-41
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ जलालाबाद। चीन की भारत विरोधी गतिविधियों से आक्रोशित बजरंग दल ने चाइनीच आइटमों का खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहा पर चीन का प्रतीकात्मक पुतला और चाइनीज वस्तुओं का दहन किया। चीन से पूरी तरह व्यापार बंद करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। वहीं, जलालाबाद में विहिप के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील पहुंचे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक प्रदर्शन कर कलान के तहसीलदार रामौतार को ज्ञापन दिया।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों के कारण आए दिन भारतीय सीमा पर कोई न कोई विवाद खड़ा करता रहता है, जिसका हमारे देश की बहादुर सेना जवाब भी देती रहती है। चीन निर्मित वस्तुओं भारत बिक्री होने से उसका सीधा आर्थिक लाभ चीन को ही होता है इसलिए चाइनीज वस्तुओं का शत-प्रतिशत बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने सामूहिक हस्ताक्षर वाला ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजकर चीन से संपूर्ण व्यापार बंद करने और ऐसा नहीं हो पाने की स्थिति में चाइनीज वस्तुओं पर भारी-भरकम टैक्स लगाने की मांग की है। बजरंगदल ने इन्हीं मांगों को लेकर खिरनीबाग चौराहा पर चीन का प्रतीकात्मक पुतला और उस पर चाइनीज वस्तुएं रखकर उसका दहन किया। पुतला फूंकने वालों में विभाग संयोजक विपिन शुक्ला, कृष्ण कुमार सक्सेना, राहुल पाठक, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेश अवस्थी, अश्नील सिंह, अभिनव गुप्ता, अनिल वर्मा, हरीश प्रजापति, दुर्वेश कुमार, ओम प्रकाश राठौर, मानवेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, आकाश रावत, दीपू वर्मा, पिंटू वर्मा, लाल बहादुर, सुधीर कुमार, महिपाल, दीपांशु श्रीवास्तव, सर्वेश प्रजापति, रामपाल, सुचित, शेर सिंह आदि शामिल रहे।
वहीं, जलालाबाद में विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. बृजेश गुप्ता ने कहा कि चीन भारतीय बाजार का उपभोग कर मोटी रकम पैदा कर अपनी विस्तारवादी नीतियों को आगे बढ़ाकर आए दिन भारतीय सीमा पर कोई न कोई विवाद पैदा करता रहता है जिसे राष्ट्रहित में रोकना जरूरी हो गया है। उन्होंने सरकार से इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक मुनिराज सिंह के अलावा आलोक शर्मा, पंकज गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, अर्पित गुप्ता, छोटू सिंह, राजा ठाकुर, नैतिक आर्य, आशीष शुक्ला, संतोश उपाध्याय, विपिन मैथिल, अतुल द्विवेदी, अनुराग अग्निहोत्री, कल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहे।