फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एमएससी जूलॉजी में संध्या कॉलेज में टॉपर

एमएससी जूलॉजी में संध्या कॉलेज में टॉपर

Wed, 14 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
एमएससी जूलॉजी में संध्या कॉलेज में टॉपर
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज की एमएससी (जंतु विज्ञान) अंतिम वर्ष की छात्रा संध्या श्रीवास्तव ने 73.69 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में टॉप किया है।
विज्ञापन

संध्या कलक्ट्रेट कर्मचारी अशोक श्रीवास्तव और कमलेश श्रीवास्तव की पुत्री हैं। वह वर्तमान में फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल पिपरोला में शिक्षण कार्य कर रही हैं। उनका सपना एक कुशल शिक्षक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का है। वह बीएड भी कर चुकी हैं और अब नेट की तैयारी में मशगूल हैं। पिता अशोक श्रीवास्तव को अपना आदर्श मानने वाली संध्या को कुकिंग और ड्राइंग का भी बहुत शौक है। संध्या का बड़े भाई प्रभात श्रीवास्तव एमबीए कर चुके हैं और वह सर्विस में है, जबकि छोटी बहन रोशनी भी बीटीसी कर रही हैं। वह भी शिक्षक बनना चाहती हैं। जीएफ कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद और जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जमील अहमद ने छात्रा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed