फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   80% of the dogs roaming in the city will be sterilized at the ABC Center.

Shahjahanpur News: शहर में घूमते 80 फीसदी कुत्तों की एबीसी सेंटर पर होगी नसबंदी

Sat, 01 Nov 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
80% of the dogs roaming in the city will be sterilized at the ABC Center.
एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के शुरू होने से की प्रक्रिया का निरीक्षण करते नगर स्वास्थ्य अ​धिकारी ड
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से अजीजगंज में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर के वर्क ऑर्डर और एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें निगम की हीलाहवाली से एक माह देरी हो चुकी है, अब एक सप्ताह में इसके शुरू होने की संभावना है। यहां निगम क्षेत्र के 80 फीसदी कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। प्रजाति बचाने के लिए 20 फीसदी कुत्तोंं की नसबंदी नहीं होगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि प्रदेश के सभी निगमों में पांच अक्तूबर तक एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का पूरा काम कर लिया जाए। यहां औरेया की श्याम हेल्पिंग इंसाइड एजेंसी के नाम एक माह पहले टेंडर हो गया था लेकिन निगम के अधिकारियों की हिलाहवाली के चलते वर्कऑर्डर और एग्रीमेंट नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

दो दिन पहले यह प्रक्रिया भी पूरी हो गई। अब एबीसी सेंटर में सड़क बनवाने और गेट लगवाने का काम शुरू हो गया है। उपकरण खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह में सेंटर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एजेंसी ने स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की
निगम के अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी की ओर से एबीसी सेंटर के लिए टीम का गठन कर लिया गया है। यहां दो डॉक्टरों, चार पैरामेडिकल, चार कुत्तों को पकड़ने वाले कर्मचारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक एससी, दो सर्जिकल और एक पोस्ट ऑपरेटिव टेबल समेत फर्नीचर की खरीदारी की जा रही है।
--
चार कर्मचारी दो वाहनों से पकड़ेंगे शहर में कुत्ते
एजेंसी की ओर से कुत्तों को पकड़ने के लिए दो वाहन लगाए जाएंगे। प्रत्येक वाहन में दो-दो व्यक्ति रहेंगे। जो नसबंदी किए जाने वाले कुत्तों को पकड़ने का कार्य करेंगे। नगर निगम में कुत्तों को पकड़ने के लिए पहले से काफी शिकायत आईं हुई है। ट्रायल के तौर पर पहले उन कुत्तों को पकड़कर नसबंदी कराई जाएगी। इसके साथ ही उनके एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके एक सप्ताह बाद चार जोन का रोस्टर बनाया जाएगा। रोस्टर के हिसाब से कुत्तों को पकड़ने का कार्य किया जाएगा। कुत्तों के पकड़ने के लिए नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत की जा सकती है। कुत्तों को पकड़ने की शिकायत के लिए नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। पालतु कुत्तों का भी वैक्सीनेशन किया जाएगा।

--
कुत्तों को पकड़ने वाली एजेंसी से एग्रीमेंट और वर्क ऑर्डर प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक सप्ताह में एबीसी सेंटर पूरा हो जाएगा। एक-दो दिन में एजेंसी की टीम आ जाएगी।
- डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed