{"_id":"6a1c814ff1cc29986f085a44","slug":"80-bottles-of-liquor-packed-in-bags-seized-smugglers-apprehended-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-174931-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैगाें में पैक 80 बोतल शराब पकड़ी, तस्करों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैगाें में पैक 80 बोतल शराब पकड़ी, तस्करों को दबोचा
विज्ञापन
रेलवे पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर। स्रोत: पुलिस
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। रेलवे पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियाें को दबोच लिया। बिहार निवासी तस्करों ने पिट्टू व ट्रॉली बैग में 80 शराब की बोतलें पैक कर रखीं थी। ट्रेन में चढ़ने से पहले ही उन्हें दबोच लिया गया।
इंस्पेक्टर रमांकर यादव के नेतृत्व में गश्त कर रही जीआरपी को तस्करों के बारे में मुखबिर ने सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर विद्युत उपकेंद्र के सामने खड़े दो युवकों के पास पहुंची। उन्हें देखकर दोनों सकपका गए। तलाशी के दौरान उन्होंने बैगों में कपड़े होने की बात कहते हुए गुमराह करने का प्रयास किया।
संदेह होने पर दोनों को थाने लाकर बैग खोला गया तो उसमें 80 बोतल शराब मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम ने बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के थाना साहिबगंज के ग्राम पकड़ी निवासी शुभम कुमार और मोतिहारी जिले के थाना चकिया के गांव पुनिया निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। दोनों हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
विज्ञापन
तस्कर हरियाणा से शराब खरीदकर बस से शाहजहांपुर आए थे और यहां से ट्रेन का रिजर्वेशन कराया था। ट्रेन में सवार होने से पहले ही दोनों को दबोच लिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार, तस्करों ने पूर्व में दो से तीन बार शराब लेकर जाने की बात स्वीकारी है। हर बार वह नए रेलवे स्टेशन से आरक्षण कराते थे।
--
चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी को दबोचा
जीआरपी ने थाना सदर बाजार के मोहल्ला दिलाजाक निवासी सौरभ सोनी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल चोरी का मुकदमा पूर्व में जीआरपी थाने में दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपी चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।