{"_id":"677ad7f23757b286060aff86","slug":"7th-class-student-raped-tried-to-kill-by-strangulation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-135005-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म, गला दबाकर मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म, गला दबाकर मारने की कोशिश
Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेत पर शौच के लिए गई 7वीं की छात्रा से 52 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की। सफल न होने पर छात्रा को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी गांव के स्कूल में पढ़ती है। सुबह करीब सात बजे वह घर से निकली थी। पुलिस के अनुसार, खेत से लौटते समय आरोपी ने उसे रोक लिया और बहलाकर नजदीक में सरसों के खेत में ले गया। वहां किशोरी से दुष्कर्म किया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी अपने घर आ गया। करीब दो घंटे के बाद गांव का युवक खेत की ओर गया तो उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी।
परिवार व गांव के लोग उसे उठाकर घर लेकर आए। सहमी किशोरी ने आरोपी का नाम बताया। इसके बाद परिवार वाले पीड़िता को पुलिस चौकी लेकर गए। पुलिस ने आरोपी के घर की छानबीन कराई। इस बीच आरोपी गंगादीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
आरोपी के घर से मिली मिट्टी से सनी शर्ट
-पीड़िता और आरोपी एक ही बिरादरी के होने के साथ उनके खेत भी नजदीक हैं। आरोपी की तीन बेटी और दो बेटे हैं, पत्नी नहीं है। रविवार की सुबह वह अपने घर से खेत की रखवाली करने के लिए निकला था। इस बीच छात्रा को बहलाकर अपने खेत में ले गया। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण सर्दी और घने कोहरे की वजह से सन्नाटा होने से कोई मदद के लिए नहीं आया। पीड़िता ने संघर्ष किया तो उसका गला दबाने का प्रयास किया। पीड़िता के चेहरे और गर्दन पर नाखूनों के निशान मिले हैं। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए कपड़े बदल लिए। किशोरी के नाम बताने पर अधिकारियों ने तलाश शुरू की। गंगादीन के मकान की तलाशी ली गई तो रजाई के अंदर उसकी मिट्टी से सनी शर्ट मिली। शर्ट पर लगी मिट्टी गीली थी। घटना के बाद गांव में पुलिस को तैनात कर दिया है।
-- -- -- -- -- -
ग्रामीण बोले-गलत बोल रही पीड़िता
-घटना के बाद गांव के तमाम लोगों ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर पीड़िता को गलत ठहराने का प्रयास करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह हर किसी पर आरोप लगा देती है। सूचना पर एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत और इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। महिला दरोगा ने उसके बयान दर्ज किए तो उसने सारी बात बता दी। इस पर अधिकारियों ने गंभीर घटना होने पर ग्रामीणों द्वारा पर्दा डालने का प्रयास करने पर नाराजगी जताते हुए पुलिस को आरोपी की तलाश में भेजा।
-- -- -- -- -- -- -
किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। पुलिस अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया। मौके से फॉरेंसिक यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पंकज पंत, सीओ सिटी