फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   73 candidates result in evm

ईवीएम में बंद हुआ 73 प्रत्याशियों का भाग्य, अब दस मार्च का इंतजार

Tue, 15 Feb 2022 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
73 candidates result in evm
शाहजहांपुर। जिले में छह विधानसभा सीटों पर लड़ रहे 73 प्रत्याशियों का भाग्य सोमवार शाम को ईवीएम में बंद हो गया। शहर से लेकर गांव तक वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। ग्रामीण इलाकों में वोटिंग की इतनी उमंग थी कि शहरी भी पीछे छूट गए। शहर में सबसे कम मतदान हुआ जबकि सबसे ज्यादा वोटिंग पुवायां में हुई।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान के दिन सुबह सात बजे से लोग मतदान केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए थे। हालांकि सुबह ठंड के कारण कम लोग ही मतदान के लिए पहुंच रहे थे लेकिन नौ बजे के बाद मतदान ने तेजी पकड़ी। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष मतदाता वोट करने के लिए लाइन में लगना शुरू हो गए। देखते-देखते दोपहर तक कई बूथों पर लंबी लाइनें लग गईं थीं। प्रशासन की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल बूथ बनाए गए थे। यहां पर सेल्फी सेंटर भी बनाया गया था जिनमें पहुंचकर लोगों ने मतदान के बाद अकेले या परिवार के साथ सेल्फी ली। इससे पहले प्रशासन ने विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को जागरूक भी किया था। जिसका असर नजर आया और मतदान करने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। लगभग 22 लाख लोगों को अपने मत का इस्तेमाल करना था।
विज्ञापन

वीआईपी भी मतदान करने से पीछे नहीं रहे। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सात बजे ही अपना वोट डाल दिया था। सुरेश खन्ना ने प्रताप इंक्लेव स्थित बूथ पर मताधिकार का इस्तेमाल किया। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में सुबह नौ बजे अपनी पत्नी नेहा प्रसाद के साथ वोट डाला। सभी प्रत्याशियों ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीटों पर कुल मतदाता-----22,06,057
पुरुष मतदाता--------------11,97,567
महिला मतदाता-------------10,08,315
अन्य मतदाता (ट्रांसजेंडर)----------175
कुल मतदान केंद्र---------------1791
कुल मतदेय स्थल--------------2633
कुल उम्मीदवार----------------73
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed