फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   7,202 Employees Will Conduct the Census Starting May 22.

Shahjahanpur News: 22 मई से 7202 कर्मचारी करेंगे जनगणना

Sun, 03 May 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
7,202 Employees Will Conduct the Census Starting May 22.
शाहजहांपुर। 22 मई से जनगणना-2027 शुरू हो रही है। इसके लिए 7202 कर्मचारियों को लगाया गया है। प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सात से 21 मई तक लोग स्वगणना कर सकेंगे। इसमें जनगणना पोर्टल पर 33 बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। प्रशासन ने जनगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जनपद में जनगणना के लिए 5840 हाउस लिविंग ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें 21 सेक्टर बनाए गए हैं। सभी में एक चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इसके लिए 5601 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 560 प्रगणकों को रिजर्व में रखा गया है। प्रगणकों की निगरानी के लिए 941 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 95 रिजर्व में रखे गए हैं। कुल 7202 कर्मचारियों की जनगणना के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

--
प्रशिक्षण पहले ही हो चुका संपन्न
जनगणना के लिए सुपरवाइजरों और प्रगणकों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है। प्रशासन की ओर से जनगणना में लगे कर्मचारियों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें स्टेशनरी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जनगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व व नोडल अधिकारी जनगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed