फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ओसीएफ कर्मी, काम ठप

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ओसीएफ कर्मी, काम ठप

Thu, 24 Jan 2019 10:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे ओसीएफ कर्मी, काम ठप
शाहजहांपुर। आयुध वस्त्र निर्माणी के तीनों कर्मचारी संघ बृहस्पतिवार को भी 14 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर धरना दिया। दूसरे दिन भी फैक्ट्री में काम पूरी तरह से ठप रहा। आंदोलित कर्मचारियों ने किसी को फैक्ट्री में प्रवेश नहीं करने दिया। प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांगे पूरी न होने की दशा में आंदोलन को व्यापक रूप देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन, ओसीएफ वर्कर्स यूनियन, आर्डिनेंस फैक्ट्री मजदूर संघ का संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली, निजी करण खत्म करने समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित है। लंबे समय के बाद पहला मौका है जब ओसीएफ के तीनों कर्मचारी संघ मांगों के समर्थन में एक जुट होकर हड़ताल पर गए हैं। बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे हड़ताली कर्मचारियों को माजिद रफीक, इकरार हुसैन, अमर कुमार सक्सेना ने संबोधित किया। इस मौके पर रमेश चंद्र दुबे, अनुज सक्सेना, अमन, विपिन, राम मोहन, बलवीर, मुकेश भारती, दिनेश सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed