{"_id":"5b5378194f1c1b39748b6464","slug":"71532196889-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी बोले, दुनिया ने देखा: पप्पू तो पप्पू ही रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी बोले, दुनिया ने देखा: पप्पू तो पप्पू ही रहेगा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। योगी ने कहा कल लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उन्होंने खुद ही दुनिया को बता दिया कि वह पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे। योगी ने मुस्कराते हुए यह बात कही तो सभी समझ गए कि निशाना किस पर है। पूरा पंडाल भी ठहाकों से गूंज उठा।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने किसान कल्याण रैली में शामिल होने आए आठ जिलों में किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। योगी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें पहले ही दिन से गांव, गरीब, किसान के लिए काम कर रही है। इस दौरान कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। आठ जिलों में आठ लाख से ज्यादा किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई ताकत बन रहा है। जिस सरकार पर पूरे देश को विश्वास है उसके खिलाफ विपक्षी अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने सदन में खुद बता दिया कि वह पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे।