फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अतिक्रमण हटाने को दो दिन की मिली मोहलत

अतिक्रमण हटाने को दो दिन की मिली मोहलत

Sat, 22 Jul 2017 06:38 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को दो दिन की मिली मोहलत
अतिक्रमण हटाने के लिए मिले दो दिन
विज्ञापन

शाहजहांपुर।
प्रशासन द्वारा जेल रोड पर शुरू किए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सख्ती से अवैध कब्जे हटाए जाने का असर यह पड़ा कि रोड के फुटपाथों पर काबिज दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। यही नहीं, व्यापारियों की गुहार पर प्रशासन ने स्वयं कब्जे हटाने के लिए उन्हें दो दिन की मोहलत दे दी है। सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर रामजी शुक्ला और सीओ सिटी सुमित शुक्ला के नेतृत्व में पहले दिन कचहरी तिराहा से अंटा चौराहे तक और शुक्रवार को अंटा चौराहे से बेरी पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान जेसीबी से सामान तहस-नहस होते देख व्यापारी परेशान हो उठे। नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि दुकानदारों के अनुरोध पर अतिक्रमण अभियान दो दिन को स्थगित किया गया है। उनके अनुसार सोमवार को बेरी चौकी से केरूगंज तक अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed