{"_id":"6a70f20cfad137642e09d169","slug":"70000-vanished-from-the-account-the-moment-a-link-labeled-e-challan-was-opened-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-180731-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ई-चालान नाम से आए लिंक को खोलते ही खाते से उड़ गए 70 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ई-चालान नाम से आए लिंक को खोलते ही खाते से उड़ गए 70 हजार रुपये
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। कांट थाना क्षेत्र के गांव पथरा गांव निवासी माधव सिंह के व्हाट्सएप ग्रुप पर आई ई-चालान की एपीके फाइल को खोलते ही मोबाइल हैक हो गया। उनके खाते से 70 हजार रुपये उड़ गए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही ऑनलाइन रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
माधव सिंह हरियाणा में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी की अगले महीने डिलीवरी होनी है। इसके लिए उन्होंने रुपये बचाए थे। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की कुर्रियाकलां शाखा में संचालित है। माधव सिंह के अनुसार, उनके व्हाट्सएप ग्रुप पर एक ई-चालान की एपीके फाइल आई।
धोखे में उस फाइल पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। उसके बाद 19 से 22 जुलाई तक 70 हजार रुपये तीन बार में निकाल लिए गए। 28 जुलाई को उन्होंने अपना खाते का बैलेंस चेक किया तो स्थिति देखकर हड़बड़ा गए। इसके बाद बैंक में संपर्क साधा तो साइबर ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
माधव ने बताया कि रुपये ट्रांसफर होने का कोई मेसेज भी नहीं आया है। पीड़ित ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने में भी तहरीर दी है। इससे पहले भी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय के वेतन के 70 हजार रुपये निकल गए थे। सीओ साइबर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।